नई दिल्ली: जैसे-जैसे IPL 2026 आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे फैंस के मन में कई सवाल प्रबल हो रहे हैं. लीग में युवाओं के साथ एक दिग्गज खिलाड़ी ऐसा है जिनके खेलने को लेकर काफी चर्चा हो रही है. वो दिग्गज कोई और नहीं बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं. माही चोटिल होने के कारण मैच का हिस्सा नहीं है. जिस कारण अब उनकी फिटनेस फैंस की चिंता बढ़ा रही हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स अपने पूर्व कप्तान की वापसी का इंतजार कर रही है, माही की स्थिति टीमों की प्लेऑफ उम्मीदों पर भी असर डाल सकती है. इसी बीच खबर है कि फैंस के चहेते धोनी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मैच के लिए टीम के साथ नई दिल्ली नहीं गए हैं.
दरअसल 5 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले चेन्नई सुपर किंग्स नई दिल्ली पहुंच गई है लेकिन टीम के साथ पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नहीं गए हैं. वह चेन्नई में ही रुक कर चोट से उभरने का प्रयास कर रहे हैं.
इसी दौरान अब टीम के वरिष्ठ अधिकारी ने थाला के खेलने से इनकार नहीं किया है हालांकि उनके ठीक होने की तय तारीख भी नहीं है. उन्होंने बताया कि, 'वह किसी न किसी समय खेलने के लिए उपलब्ध होंगे.'
🚨 MS DHONI HAS NOT TRAVELLED TO DELHI. 🚨
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 4, 2026
- CSK is hopeful that MS will play at some stage in IPL 2026. (Cricbuzz). pic.twitter.com/dzFrCIGGec
धोनी ने इस सीजन अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है. उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला मई 2025 में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेला था. चेन्नई के अभी पांच मुकाबले बाकी हैं, जिससे उनकी वापसी की संभावना बनी हुई है.
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह सीजन मिला जुला रहा है. टीम ने फिलहाल नौ मैचों में चार जीत दर्ज की है. आठ अंकों के साथ ही टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर है. सीएसके को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए टीम को अपने शेष मैच में से कम से चार में जीत दर्ज करनी होगी. तो ऐसे में धोनी का अनुभव टीम के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है.