नई दिल्ली: IPL 2026 अब अपने रोमांचक पड़ाव पर पहुंच चुका है. लीग में अब सभी टीमें प्लेऑफ में पहुंचने का प्रयास कर रही है. सीजन के अहम पड़ाव पर पहुंचकर कोई भी टीम अब किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहेगी. लेकिन इसके बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को एक तगड़ा झटका लगा है, जोकि टीम की रणनीति पर असर डाल सकता है.
टीम का एक स्टार खिलाड़ी इंजरी का शिकार हो गया है. रिपोर्ट आ रही है कि सलामी बल्लेबाज चोटिल होने के कारण आगामी कुछ मैच का हिस्सा नहीं होंगे. अगर ऐसा होता है तो य घटना टीम को बैकफुट पर ढ़केल सकती है.
यहां पर हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि आरसीबी के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट हैं. उनकी उंगली में चोट लगी है, जिसके चलते स्कैन के लिए वह ब्रिटेन लौट गए हैं. साल्ट का चोटिल होना आरसीबी के लिए किसी झटके से कम नहीं है.
PHIL SALT HAS RETURNED TO UK FOR SCANS. [Espn Cricinfo]
- He is having finger injury.
RCB & Salt remain hopeful that the finger injury will be healed soon for his return back to India. pic.twitter.com/gxUuEWHvqC— Johns. (@CricCrazyJohns) May 4, 2026Also Read
रिपोर्ट्स के अनुसार, साल्ट को 18 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान चोट लगी थी. उन्होंंने फील्डिंग करते समय डीप स्क्वायर लेग बाउंड्री पर कैच रोकने के लिए डाइव लगाई थी, तभी उनके बाएं हाथ की उंगली में चोट लग गई थी. जिसके बाद से वह तकलीफ में थे. अब यह चोट गंभीर हो गई है.
अब कुछ सूत्रों का कहना है कि IPL 2026 के अपने अंतिम तीन मुकाबलों में टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार में सामने आई है, हालांकि फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक रूप से चोट की पूरी जानकारी साझा नहीं की है.
अब सवाल यह है कि साल्ट के चोटिल होने के बाद टीम में सलामी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी कौन संभालेगा. क्योंकि फिल साल्ट इस सीजन बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर रहे थे. तो अब बता दें साल्ट की गैरमौजूदगी में जैकब बेथेल को ओपनिंग में मौका मिला है और अब उनके इसी भूमिका में बने रहने की संभावना बढ़ गई है. टीम ने उनके प्रदर्शन पर भरोसा जता रही है.
चोट से पहले साल्ट का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा था. उन्होंने छह पारियों में 168.33 के स्ट्राइक रेट से 202 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक आए हैं. उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई थी.
टीम और खिलाड़ी दोनों को उम्मीद है कि साल्ट जल्द फिट होकर इस महीने के अंत तक भारत लौट सकते हैं. आरसीबी अपने खिताब को बचाने की कोशिश में जुटी है, ऐसे में उनकी वापसी टीम के लिए बेहद अहम होगी.