menu-icon
India Daily

18 करोड़ कीमत, 25 किलो सोना पहनकर परिवार पहुंचा वेंकटेश्वर मंदिर, वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके होश!

Venkateswara Temple: पुणे शहर में रहने वाला एक परिवार आंध्र प्रदेश के फेमस वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचा था. इस दौरान पूरे परिवार ने बहुत सारा सोना पहना हुआ था. उन्होंने 18 करोड़ कीमत का 25 किलो सोना पहना था. परिवार की सुरक्षा करने के लिए पुलिसकर्मी भी मौजूद हैं. इस वीडियो को देख कर दर्शन करते दौरान सोना पहनने के लिए यूजर्स अलग-अलग टिप्पणी दे रहे हैं.

India Daily Live
18 करोड़ कीमत, 25 किलो सोना पहनकर परिवार पहुंचा वेंकटेश्वर मंदिर, वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके होश!
Courtesy: Social Media

Family Wearing 25kg Gold: सोशल मीडिया पर वैसे आए दिन कुछ न तो कुछ वायरल होता रहता है लेकिन अब जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखकर आपकी आंखें फटी रह जाएंगी. दरअसल, एक परिवार आंध्र प्रदेश के फेमस तिरुमला में मौजूद वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान परिवार के सभी शख्स ने भर-भर के सोना पहना हुआ था. एक शख्स ने खुद को तो सोने से लगभग पूरा कवर कर लिया था. पूरे परिवार की सुरक्षा करने के लिए पुलिसकर्मी पहरेदारी में लगे थे. 

इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि शख्स के शरीर पर हर तरफ सोना नजर आ रहा है. शख्स ने मोटी चेन पहनी हुई है. वहीं,  महिला भी सोने से लदी हुई थी. इसके अलावा बाकी परिवार भी सोने से लदा हुआ था. परिवार की सुरक्षा करने के लिए नेवी ब्लू खाकी सूट में दो सुरक्षा कर्मी और एक पुलिसकर्मी भी मौजूद थे. पुलिसकर्मी परिवार की दर्शन करते समय रक्षा कर रहे थे. 

कितनी है सोने की कीमत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह परिवार पुणे शहर के रहने वाले हैं. आंध्र प्रदेश में प्रसिद्ध तिरुमाला के वेंकटेश्वर मंदिर के दर्शन करने के लिए 18 करोड़ कीमत का 25 किलो सोना पहनकर आए थे. वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि दो पुरुष, एक महिला और एक लड़का बहुत सारा सोना पहना हुआ है. परिवार ने सोने के चेन, सोने का चश्मा, चूड़िया, हार और कई तरह का सोना पहना हुआ था. 

वेंकटेश्वर मंदिर

आंध्र प्रदेश के फेमस तिरुमला में मौजूद वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए हर दिन लगभग 75,000 से 90,000 भक्त आते हैं. यह मंदिर विष्णु के एक रूप वेंकटेश्वर का है. यह मंदिर 16.2 एकड़ जमीन में फैला हुआ है. दर्शन करते दौरान इतना सोना पहनने के लिए यूजर्स अलग-अलग टिप्पणी दे रहे हैं.