menu-icon
India Daily

बस स्टैंड पर खड़ी महिलाओं पर स्कॉर्पियो ने बरपाया कहर! CCTV में कैद हुई घटना; एक की मौत 2 घायल

तेलंगाना के राजन्ना में एक दर्दनाक हादसे में महिला की जान चली गई. वहीं दूसरी महिला और छोटा बच्चा बुरी तरह घायल है. इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें स्कॉर्पियों की लापरवाही साफ नजर आ रही है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
बस स्टैंड पर खड़ी महिलाओं पर स्कॉर्पियो ने बरपाया कहर! CCTV में कैद हुई घटना; एक की मौत 2 घायल
Courtesy: X SG (@sirajnoorani)

तेलंगाना के राजन्ना सिरसिला जिले में एक दर्दनाक हादसे ने एक महिला की जान छीन ली. वहीं दो लोग बुरी तरह घायल बताए जा रहे हैं. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि कैसे एक सामान्य रूप से दिखने वाला दिन महिला के लिए मौत का कारण बन गया. 

मिल रही जानकारी के मुताबिक यह हाद गजासिंगारम गांव के पास का है. इस हादसा तब हुआ जब एक कई महिलाएं एक साथ सड़क के किनारे खड़े होकर बस का इंतजार कर रही थीं. इसी दौरान एक स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में आया और वहां खड़ी महिलाओं को जोरदार टक्कर मारते हुए आगे निकल गई. इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है.

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

सीसीटीवी वीडियो में नजर आ रहा है कि एक साथ कई सारी महिलाएं बस स्टॉप पर खड़ी होकर बस का इंतजार कर रही हैं. दूसरी ओर से बस करीब आता नजर आ रहा है, हालांकि बस के साथ-साथ एक स्कॉर्पियों भी साथ चला आ रहा है. इसी दौरान कुछ महिलाएं बस पर चढ़ने के लिए आगे बढ़ती हैं, लेकिन बस रुकी है. तभी पीछे से एक स्कॉर्पियों रफ्तार में आता है और वहां खड़े यात्रियों को टक्कर मारते हुए निकल जाता है.

यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर मौजूद लोगों को कुछ सेकंड के लिए समझ नहीं आता है. हालांकि जब तक वहां मौजूद लोग उसे अस्पताल पहुंचा पाते महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला को गंभीर चोट आई थी.

हादसे में एक की मौत 2 की हालत गंभीर

इस घटना में एक दूसरी महिला भी बुरी तरह से घायल हो गई. राजिता नाम की दूसरी महिला भी अपने बेटे को गोद में लिए बस का इंतजार कर रही थी, तभी उस तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे भी निशाना बना लिया. हालांकि वहां मौजूद लोगों ने महिला और उसके बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों का इलाज जारी है. डॉक्टरों के अनुसार अभी दोनों की  हालत गंभीर है.

घटना के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई हैं. घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य सबूत इकट्ठे किए गए हैं. वहीं मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आसपास के लोगों का कहना है कि इस रास्ते में तेज रफ्तार गाड़ियां अक्सर मौत की वजह बनती है. उन्होंने प्रशासन से स्पीड कंट्रोल करने के लिए सख्त कदम उठाने की अपील की हैं. पुलिस ने भी आरोपी की तलाश शुरू कर दी. प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि आरोपी  के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लिए जाएंगे.