नई दिल्ली: इंसानियत एक बार फिर से शर्मसार हो गई है. दिल्ली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक महिला का कहना है कि एक प्राइवेट बस में उसके साथ गैंगरेपे हुई है. पीड़िता ने पुलिस से संपर्क किया और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने ड्राइवर और कंडक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को हिरासत में ले लिया है.
पुलिस ने मामले की जांच के लिए उस बस को भी जब्त कर लिया है, जिसमें महिला के साथ गैंगरेप हुआ था. अधिकारियों के अनुसार, पुलिस यह पूरे मामले का पता लगाने की कोशिश कर रही है. साथ ही फॉरेंसिक टीम भी बस की जांच कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस टीमें यह भी वेरिफाई कर रही हैं कि क्या इस अपराध में और लोग शामिल थे.
Allegations of gang rape of a woman in a private bus in Nangloi have been reported. Police registered a case based on the victim’s complaint and arrested both accused. The bus allegedly used in the incident has been seized. Delhi Police is investigating the matter from all… pic.twitter.com/HoazNHSfgH
— IANS (@ians_india) May 14, 2026Also Read
अधिकारियों के अनुसार, पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया गया था. इसके बाद ही एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस ने बताया कि महिला शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं. फिलहाल पुलिस इस मामले का जंच कर रही है.
पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में एक और दर्दनाक मामला सामने आया है. खबरों के मुताबिक, एक प्राइवेट स्कूल के अंदर 57 साल के एक स्टाफ मेंबर ने तीन साल की बच्ची का रेप किया है. यह घटना 1 मई को सामने आई. पीड़िता की मां ने जनकपुरी पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.
शिकायत के मुताबिक, बच्ची एडमिशन के दूसरे दिन 30 अप्रैल को स्कूल गई थी. जब वो घर वापस आई तो उसने दर्द की शिकायत दर्ज की. जब उसकी मां ने बच्ची से पूछा तो उसने बताया कि कोई उसे स्कूल में एक सुनसान जगह पर ले गया था. बच्ची ने बताया कि उसके साथ मारपीट भी की थी. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) और प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस (POCSO) एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया.