राजस्थान के भिवाड़ी इलाके में शुक्रवार शाम पांच लुटेरों ने एक ज्वैलरी शॉप में लूटपाट की और गोलीबारी की, जिसमें ज्वैलरी शॉप के मालिक समेत पांच लोग घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि ये घटना भिवाड़ी के सेंट्रल मार्केट में हुई, जहां लुटेरे एक कार में सवार होकर आए और ज्वैलरी शॉप में घुस गए. उन्होंने दुकान के मालिक कमलेश सोनी और एक गार्ड पर फायरिंग कर उन्हें घायल कर दिया.
पुलिस के मुताबिक, फायरिंग के दौरान ज्वैलरी शॉप के तीन अन्य कर्मचारी भी घायल हो गए. लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद कार सवार लुटेरे फरार हो गए. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची राजस्थान पुलिस ने कहा कि अपराधियों की पहचान करने और उनका पता लगाने के लिए विशेष टीमें बनाई हैं.
घायलों का भिवाड़ी के एक स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं. घटना के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में दिख रहा है कि लुटेरे दुकान में घुसते ही गोलियां चलाना शुरू कर देते हैं और लोगों को लाठियों से पीटना शुरू कर देते हैं.
आज अलवर जिले के भिवाड़ी क्षेत्र में ज्वैलरी शॉप में घुसे बदमाशों द्वारा शॉप मालिक की हत्या कर लूटपाट की घटना होना और भिवाड़ी में आंतकियो की ट्रेनिंग चलना देश के ऊपर बड़ा संकट है।
— PankhiLal🪷M33णा🪴 Dausa (@PankhilalMeena_) August 24, 2024
यह स्थिति बेहद चिंताजनक है। #Alwar #Bhiwadi #Jwellery #Badmasi #Rajasthan pic.twitter.com/wVnnk7rFqk
इससे पहले, अलवर में डकैतों ने एक्सिस बैंक को निशाना बनाया. दिनदहाड़े हुई डकैती में छह हथियारबंद बदमाशों ने करीब एक करोड़ रुपये की नकदी और सोना लूट लिया. अधिकारियों ने बताया कि हथियारबंद अपराधियों ने 30 मिनट से भी कम समय में डकैती की वारदात को अंजाम दिया और फिर बाइक पर सवार होकर मौके से भाग गए.
पुलिस के मुताबिक, डकैती में शामिल बदमाश चेहरे पर नकाब लगाए दिख रहे हैं. सबसे पहले दो डकैत बैंक के कर्मचारियों को अंदर धकेलते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि तीन अन्य आभूषणों को अपने बैग में रखते हुए दिखाई दे रहे हैं.
इससे पहले मई में राजस्थान के बारां में एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के 28 साल के रिकवरी एजेंट की हत्या कर दी गई थी और कथित तौर पर उससे 40,000 रुपये लूट लिए गए थे. जांच के दौरान, पुलिस को पता चला कि रिकवरी एजेंट पैसा वसूल कर घर लौट रहा था. इस दौरान उसके बैग में 40,000 रुपये थे. कहा जा रहा था कि आरोपियों को पैसे के बारे में पता था और उसे चुराने के लिए उन्होंने धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया, उसके शव को एक खाई के पास फेंक दिया और बैग लेकर भाग गए.