menu-icon
India Daily

जापानी न्यूज एंकर ने पुरुषों को लेकर कही ऐसी बात, छिड़ गया विवाद; माफी मांगने के बाद भी नौकरी से धोना पड़ा हाथ

Yuri Kawaguchi: जापान के टोक्यो शहर की एक टीवी न्यूज एंकर यूरी कावागुची को पोस्ट शेयर करना काफी भारी पड़ गया. दरअसल, महिला ने गर्मी में पुरुषों के शरीर से आने वाली गंध को लेकर पोस्ट शेयर किया था. पोस्ट में न्यूज एंकर ने पुरुषों को बार-बार नहाने के लिए भी कहा था. इस पोस्ट को लेकर महिला ने माफी मांगी थी लेकिन फिर भी काफी विवाद हो गया और उसे नौकरी से भी बाहर निकाल दिया.

India Daily Live
जापानी न्यूज एंकर ने पुरुषों को लेकर कही ऐसी बात, छिड़ गया विवाद; माफी मांगने के बाद भी नौकरी से धोना पड़ा हाथ
Courtesy: Social Media

Japan TV Anchor: जापान के टोक्यो शहर से अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां एक टीवी न्यूज एंकर को पुरुषों की साफ-सफाई से जुड़ी आदतों की शिकायत करना भारी पड़ गया. इसके वजह से महिला को नौकरी से निकाल दिया और लोग सोशल मीडिया पर खरी-खोटी भी सुना रहे हैं. महिला का नाम यूरी कावागुची है जिसकी उम्र  29 साल है. वह पेशे से एक फ्रीलांस एंकर हैं. वह अपने नारीवादी (Feminist) विचारों के लिए जानी जाती हैं. 

हाल ही में यूरी कावागुची ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें पुरुषों के शरीर से आने वाली गंध को लेकर कहा था. पोस्ट में उन्होंने कहा था, "मुझे माफ करना अगर कोई पर्सनल कंडीशन हो लेकिन गर्मी के मौसम में पुरुषों के शरीर से आने वाली गंध सहन करना मुश्किल है. इसलिए उन्हें बहुत बार नहाना चाहिए और खुशबू वाला डिओडोरेंट का इस्तेमाल करना चाहिए". यूरी कावागुची ने पोस्ट को डिलीट कर दिया है लेकिन इस पर काफी बवाल देखने को मिल रहा है. 

न्यूज एंकर ने शेयर किया पोस्ट

वह आगे कहती हैं, "मैं खुद को साफ रखने के लिए दिन में कई बार नहाती हूं. वाइप्स का भी इस्तेमाल करती हूं और पसीना रोकने के लिए कुछ चीजें भी शरीर पर लगती हूं. मेरा मानना है कि पुरुषों को भी ऐसा करना चाहिए. " इस पोस्ट को देख सोशल मीडिया यूजर्स गुस्सा हो गए. हालांकि, इस मामले पर विवाद बढ़ने के बाद न्यूज एंकर ने पोस्ट शेयर करते हुए माफी भी मांगी. महिला द्वारा माफी मांगने के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ. 

नौकरी से निकाला बाहर

Voice नाम की एजेंसी जो यूरी कावागुची की नौकरी मैनेज करती है उन्होंने कहा कि हम उनके साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर रहे हैं. एजेंसी का मानना है कि उन्होंने दूसरे जेंडर का अपमान किया है और कावागुची की शिकायतें और ईमेल मिले हैं. इसके अलावा एक और फर्म ने भी उनके साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया है. 

कई यूजर्स ने किया स्पोर्ट

कई यूजर्स ऐसे भी हैं जो टीवी न्यूज एंकर यूरी कावागुची का स्पोर्ट करते हुए नजर आए. एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा, " जपानी पुरुष इतने नाजुक क्यों हैं? वे थोड़ी सी आलोचना को संभाल नहीं सकते. महिलाओं से भी लोग बिना किसी शिकायत के सुंदरता, स्वच्छता और फिटनेस बनाए रखने की उम्मीद करते हैं. फिर भी पुरुषों को ऐसी कोई उम्मीद नहीं है. अगर यह gender bias नहीं है, तो क्या है?'

सम्बंधित खबर