menu-icon
India Daily

Hailey Bieber ने दिया बेटे को जन्म, पिता जस्टिन ने दिखाई पहली झलक कहा- वेलकम होम

जस्टिन बीबर और हैली बीबर के घर में नन्हें मेहमान की एंट्री हो गई है. जी हां. हैली बीबर ने बेबी ब्वॉय को जन्म दिया है. सिंगर जस्टिन ने अपने इंस्टाग्राम पर ये खुशी फैंस के साथ साझा करते हुए बताया कि वो एक बेटे के पिता बन गए हैं.

India Daily Live
Hailey Bieber ने दिया बेटे को जन्म, पिता जस्टिन ने दिखाई पहली झलक कहा- वेलकम होम
Courtesy: Social Media

जस्टिन बीबर और हैली बीबर के घर में नन्हें मेहमान की एंट्री हो गई है. जी हां. हैली बीबर ने बेटे को जन्म दिया है. बच्चे के आने के बाद विदेशी सिंगर जस्टिन बीबर और उनकी पत्नी हैली बीबर की खुशियां दो गुनी हो गई हैं. शनिवार की सुबह जस्टिन बीबर और हैली बीबर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस खुशी को अपने फैंस के साथ साझा किया है कि वो बेबी ब्वॉय के पैरेंट्स बन गए हैं. इस खबर को देखने के बाद फैंस की खुशियां भी दो गुनी हो गई हैं और वह सिंगर को बधाईयां दे रहे हैं.

जस्टिन बीबर और हैली बीबर बेबी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे की पहली तस्वीर शेयर करते इस खुशखबरी को सबके साथ शेयर की है. बीबर ने अपने न्यू बॉर्न बेबी के पैरों की तस्वीर शेयर की है साथ ही हैली ने अपने बेटे के नन्हें पैरों को पकड़ रखा है. इस फोटो के साथ कपल काफी प्यारा कैप्शन लिखा है जिसमें इन्होंने लिखा- “वेलकम होम.” इस पोस्ट के साथ कपल ने अपने बेटे का नाम भी रिवील कर दिया है. बेटे का नाम जैक ब्लूज़ बीबर है. 

जस्टिन ने शेयर बेटे की तस्वीर

कपल ने इस साल मई के महीने में ही इस गुड न्यूज को शेयर किया था. इस दौरान जस्टिन ने एक वीडियो शेयर किया था जो कि काफी रोमांटिक था. वीडियो में दोनों अपने शादी के सारे वचनों को दोहराते दिख रहे थे. इसी के साथ हैली का बेबी बंप साफ नजर आ रहा था.

अब इनकी अनाउंसमेंट के बाद फैंस भी इन्हें खूब बधाई दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- आपको पिता बनने की हार्दिक शुभकामनाएं, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि आपके बेटे का नाम बहुत ही प्यारा है. वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि बेटे का चेहरा भी दिखा दीजिए.