मुंबई: फिल्मी दुनिया में बड़े सितारों के छोटे छोटे जेस्चर भी फैंस के दिल जीत लेते हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ जब शाहरुख खान का एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है. शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'किंग' की शूटिंग के दौरान उन्होंने जिस तरह से दीपिका पादुकोण का ख्याल रखा उसने इंटरनेट पर लोगों का दिल छू लिया है.
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्म किंग की शूटिंग में व्यस्त हैं. इसी दौरान एक BTS वीडियो सामने आया जिसमें शाहरुख दीपिका को सीढ़ियां चढ़ने में मदद करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे 'किंग खान' सीढ़ियों के बीच रुककर उनका इंतजार करते हैं और फिर हाथ बढ़ाकर उन्हें सहारा देते हैं. दीपिका भी मुस्कुराते हुए उनका हाथ थामती हैं और दोनों साथ में ऊपर जाते हैं. यह छोटा सा पल अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है.
इस वीडियो के सामने आते ही फैंस ने शाहरुख खान की जमकर तारीफ की. कई लोगों ने शाहरुख को जेंटलमैन बताया तो कुछ ने कहा कि यही असली सम्मान और केयर है. एक यूजर ने लिखा कि इसी वजह से वह किंग खान हैं. वहीं कई फैंस ने उन्हें ग्रीन फ्लैग कहकर उनकी तारीफ की. दीपिका और शाहरुख की केमिस्ट्री को भी लोगों ने खूब सराहा और उनकी पुरानी फिल्मों की यादें ताजा हो गईं.
Also Read
- Met Gala 2026 में शामिल नहीं होंगी प्रियंका चोपड़ा, जानें फैशन की सबसे बड़ी रात में क्यों नहीं दिखेंगी 'देसी गर्ल'
- कपिल शर्मा के शो में समय रैना ने उड़ाई सुनील पाल की धज्जियां, मजाक-मजाक में खोल दिए पुराने विवाद
- Raja Shivaji vs Ek Din Day 2: बॉक्स ऑफिस पर साई पल्लवी से भिड़े रितेश देशमुख, राजा शिवाजी ने मचाया धमाल; ढेर हुई 'एक दिन'
फैंस ने इस वीडियो को देखकर उनकी पिछली फिल्मों की झलक याद की. दोनों ने साथ में कई हिट फिल्में दी हैं और उनकी जोड़ी को हमेशा पसंद किया गया है. यही वजह है कि इस नए प्रोजेक्ट को लेकर भी लोगों में काफी उत्साह है. बता दें की फिल्म किंग की शूटिंग इन दिनों साउथ अफ्रीका में हो रही है. हाल ही में सेट से कुछ तस्वीरें भी इंटरनेट पर वायरल हुई थीं जिनमें दोनों कलाकार एक बड़े सीन की शूटिंग करते नजर आ रहे थे. इन तस्वीरों ने फिल्म को लेकर लोगों की उत्सुकता और बढ़ा दी है.
बताते चलें की फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने सेट से लीक हो रहे वीडियो और तस्वीरों को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने फैंस से अपील की है कि वे इस तरह के कंटेंट को शेयर न करें ताकि फिल्म का पूरा अनुभव बड़े पर्दे पर ही मिल सके. उन्होंने कहा कि पूरी टीम इस फिल्म को खास बनाने के लिए दिन रात मेहनत कर रही है.