menu-icon
India Daily

कपिल शर्मा के शो में समय रैना ने उड़ाई सुनील पाल की धज्जियां, मजाक-मजाक में खोल दिए पुराने विवाद

द ग्रेट इंडियन कपिल शो के लेटेस्ट एपिसोड में कॉमेडी के साथ पुरानी विवाद की झलक भी देखने को मिली है. समय रैना और सुनील पाल के बीच तीखे मजाक ने माहौल को गर्म भी किया और दर्शकों को हंसी से लोटपोट भी किया.

babli
Edited By: Babli Rautela
कपिल शर्मा के शो में समय रैना ने उड़ाई सुनील पाल की धज्जियां, मजाक-मजाक में खोल दिए पुराने विवाद
Courtesy: Social Media

मुंबई: कॉमेडी की दुनिया में हंसी मजाक अक्सर हल्के फुल्के अंदाज में होता है लेकिन कभी कभी यही मजाक विवाद की वजह भी बन जाता है. ऐसा ही कुछ हाल ही में देखने को मिला जब समय रैना और सुनील पाल एक ही मंच पर आमने सामने आए. द ग्रेट इंडियन कपिल शो के इस एपिसोड ने दर्शकों को खूब हंसाया लेकिन साथ ही कुछ तीखे पल भी देखने को मिले.

द ग्रेट इंडियन कपिल शो के वर्ल्ड लाफ्टर डे स्पेशल एपिसोड में समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया नजर आए. यह एपिसोड इसलिए भी खास था क्योंकि इंडिया गॉट लेटेंट विवाद के बाद यह दोनों पहली बार साथ में स्क्रीन पर दिखाई दिए.

सुनील पाल की एंट्री ने खींची लाइमलाइट

एपिसोड के दौरान सुनील पाल की सरप्राइज एंट्री ने माहौल को अचानक बदल दिया. इसकी वजह थी उनका पुराना बयान जिसमें उन्होंने समय रैना और रणवीर को आतंकवादी तक कह दिया था. ऐसे में दोनों के आमने सामने आने से दर्शकों को कुछ अलग देखने की उम्मीद थी.

समय रैना का मजाक बना चर्चा का विषय

शो के दौरान जब कपिल शर्मा ने सुनील पाल से उनके चप्पल पहनकर प्रीमियर में आने को लेकर सवाल किया तो माहौल हल्का हो गया. इसी बीच समय रैना ने मौका पकड़ते हुए मजाक में कहा कि ये चप्पल में घूमते हैं जूता तो इनको कहीं से पड़ जाता. इस लाइन पर पूरा सेट ठहाकों से गूंज उठा. यह मजाक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे एपिसोड का सबसे मजेदार पल बता रहे हैं.

सुनील पाल ने भी पीछे हटने के बजाय अपनी पुरानी टिप्पणी को दोहराते हुए कहा कि जो समाज में फिट नहीं बैठता उसे लोग स्वीकार नहीं करते. इस पर समय रैना ने भी चुप्पी नहीं साधी और मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि उन्हें किसी से दिक्कत नहीं है लेकिन एक सवाल जरूर है कि आप ब्रश क्यों नहीं करते. इस जवाब ने दर्शकों को हंसी से भर दिया लेकिन साथ ही यह साफ कर दिया कि दोनों के बीच खटास अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है.

वायरल वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

एपिसोड के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के अलग अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं. कुछ लोग समय रैना के जवाब को मजेदार बता रहे हैं तो कुछ इसे ज्यादा तीखा मान रहे हैं. फिर भी यह तय है कि इस एपिसोड ने दर्शकों का पूरा ध्यान अपनी ओर खींच लिया है और शो की लोकप्रियता को और बढ़ा दिया है.