Swiggy: आजकल लोग अपनी जरूरत की ज्यादातर चीजें ऑनलाइन मंगवाते हैं, चाहे वो कपड़े हों, गैजेट्स हों या फिर घर के जरूरी सामान. इसी ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए, कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स अब अपनी डिलीवरी में एक व्यक्तिगत टच जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, ठीक वैसे ही जैसे पुराने समय में हलवाई और सब्जी वाले अपने ग्राहकों के साथ छोटी-छोटी सौगातें दिया करते थे. हाल ही में, स्विग्गी जैसी प्लेटफॉर्म्स ने अपने ग्राहकों को फ्री में धनिया देने की शुरुआत की है. यह एक ऐसा कदम है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं, और अब यह ऑनलाइन डिलीवरी का एक हिस्सा बन चुका है.
एक महिला ने स्विग्गी से गुलाब के फूलों का ऑर्डर किया था, लेकिन उन्हें गुलाब के साथ एक और सरप्राइज मिला. उनके पैकेज में गुलाब के फूलों के साथ फ्री में एक मुट्ठी धनिया भी आई. यह घटना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गई और महिला ने इसे एक मजेदार तरीके से पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, "उसने मुझे फूल भेजे और स्विग्गी ने साथ में फ्री धनिया भेज दी, अब मुझे ये क्यों चाहिए?" इस पोस्ट के साथ उन्होंने गुलाब और धनिया की फोटो भी साझा की.
यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में आई और बहुत ही कम समय में इस पर करीब 5 लाख से ज्यादा व्यूज आ गए. पोस्ट के कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने हंसी मजाक करते हुए लिखा, “स्विग्गी ने तुम्हें इसलिये धनिया भेजा क्योंकि अब वो चाहते हैं कि तुम उनके लिए कुछ पकाओ.” एक अन्य यूजर ने कहा, “मुझे लगता है अब मैं समझने लगा हूं कि मैं बड़ा हो गया हूं, जब मुझे फूलों से ज्यादा धनिया पसंद आने लगे.”
he sent me flowers and Swiggy sent free dhaniya with that bro why tf would I need that????😭 pic.twitter.com/ME4CdeDXt3
— sushi (@tandoorinightts) January 20, 2025Also Read
- Mahakumbh Viral Video: चमत्कार वाले बाबा की धूम, मुंह से निकाल दिया 2 फीट लंबा त्रिशूल
- कड़ाके की ठंड में सड़क पर सो रहा था कुत्ता, सनकी ड्राइवर ने टायरों से कुचल-कुचल कर मार डाला, वीडियो में देखे हैवानियत
- Watch: लड़कियों के साथ रंगरेलियां मना रहा था पुलिस अफसर, Video सामने आने के बाद पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
कुछ यूजर्स ने इसे एक सकारात्मक नजरिए से देखा. एक ने कहा, "यह एक हरा झंडा है, क्योंकि आपका आदमी मुफ्त की चीज़ को मिस नहीं करना चाहता." वहीं, एक और ने यह भी कहा, "मेरे पिता हर हफ्ते मम्मी के लिए धनिया और फूल लाते हैं, तो इसका मतलब है कि यह आदमी आपके लिए कुछ अच्छा सोच रहा है."
इस पोस्ट को लेकर लोग और भी मजेदार कमेंट्स करने से नहीं चूके. एक यूजर ने लिखा, "गुलाब के साथ धनिया? शायद समोसे भी लाने वाला है – चटनी तैयार रखो!" किसी और ने कहा, "फूल तो सिर्फ कुछ दिन के लिए रहते हैं, लेकिन हरी चटनी हमेशा रहती है." वहीं, एक और ने कहा, "कोई भी डिश धनिया के बिना अधूरी है, तो शायद वो आपको अपनी जिंदगी का धनिया मानता है."