न्यू जर्सी टर्नपाइक पर ट्रक की छत से टकराया विमान, बाल-बाल बचा ड्राइवर; वीडियो वायरल
अमेरिका के न्यू जर्सी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक विमान लैंडिंग के दौरान ट्रक से टकरा गया. हालांकि इस घटना के बाद भी ट्रक ड्राइवर की जान बच गई.
अमेरिका के न्यू जर्सी में एक ड्राइवर के होश तब उड़ गए जब उसके ट्रक के छत से एक विमान टकरा गया. हालांकि इस घटना में ड्राइवर की जान बच गई, जिसे एक चमत्कार के तौर पर देखा जा रहा है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जारहा है.
विमान जिस ट्रक से टकराया उसके ड्राइवर वॉरेन बोर्डली जूनियर पिछले सात साल से हफ्ते में पांच दिन इसी रास्ते पर बेकरी प्रोडक्ट्स की डिलीवरी कर रहे हैं. लेकिन बुधवार को जैसे घटना घटी वैसी घटना जीवन में कभी नहीं घठी थी. इस घटना ने कुछ समय के लिए उनका दिमाग आउट कर दिया, हालांकि खुद को जीवित महसूस करने के बाद उन्हें राहत आई.
लैंडिंग के दौरान ट्रक से टकराया विमान
रिपोर्ट के मुताबिक उनका ट्रक न्यू जर्सी टर्नपाइक पर आगे बढ़ रहा था, उसी दौरान यूनाइटेड एयरलाइंस का बोइंग 767 विमान नेवार्क लिबर्टी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए नीचे आ रहा था. इसी दौरान विमान का एक लैंडिंग गियर टायर ट्रक की विंडशील्ड और खिड़की तोड़ता हुआ अंदर घुस गया. कुछ सेकंड के अंदर ट्रक के केबीन में कांच के टुकड़े बिखर गए और ड्राइवर को हाथों व बांहों में गंभीर चोटें आईं. इतनी जोरदार टक्कर के बाद भी बोर्डली जूनियर होश में रहे और सामान्य होते ही अपने परिवार को इस घटना के बारे में पूरी जानकारी दी.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
ट्रक ड्राइवर ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि एक विमान मुझसे टकरा गया और मैं अभी भी ठीक हूं, यह विश्वास करना मुश्किल हो रहा है. हालांकि इस घठना के बाद उनके शरीर और सिर में काफी दर्द थी और हाथ पर लगे चोट का दर्द भी काफी ज्यादा था, लेकिन अपनी जिंदगी बचने पर बोर्डली अभी भी काफी खुश था. इस घटना से लगे गहरा सदमा के बाद उन्होंने फैसला किया है कि वह अब ड्राइविंग नहीं करेंगे.
नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने इस दुर्घटना की पूरी जांच शुरू कर दी है. बोर्ड द्वारा यह जांच की जा रही है कि इसमें किसकी गलती थी. वहीं फ्लाइट में सवार सभी लोग सुरक्षइत बताए जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इसपर जबरदस्त प्रतिक्रिया दी है. एक यूजर ने लिखा कि वक्त से पहले कुछ नहीं होता. वहीं दूसरे ने लिखा कि जाको राखे साइयां मार सके न कोय, कुछ लोगों ने इस घटना को चमत्कार बताया है.
और पढ़ें
- सिर्फ 3 दिन लाल हो जाती है ब्रह्मपुत्र नदी, आखिर कामाख्या मंदिर में ऐसा क्या होता है जिसे देखकर लोग रह जाते हैं सन्न?
- 'वैलेंटाइन डे पर मुझे...', सेट पर उर्वशी रौतेला संग ऐसी हरकत करते थे नंदामुरी बालकृष्ण; एक्ट्रेस की बातों ने उड़ाए सबके होश
- इस साल मां को दे कुछ खास… यहां देखें टॉप 5 गिफ्ट ऑप्शन्स; देखते ही कर देंगे ऑर्डर