West Bengal Assembly Election 2026

'यमराज' को इग्नोर कर चिल करता रहा शख्स! वीडियो देख लोगों के उड़ गए होश

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति तेज और उफनती नदी के बीच आराम से तैरता नजर आ रहा है. लोगों ने इसपर कई कमेंट्स किए हैं.

IG (travel_sentas)
Shanu Sharma

सोशल मीडियापर अक्सर कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. वायरल हो रहे वीडियो को देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं. दुनिया की सबसे लंबी नदी नील की तेज और जानलेवा लहरों के बीच एक व्यक्ति आराम से तैराकी करता नजर आ है मानो वह किसी स्विमिंग पूल में हो. 

पानी का वेग इतना प्रचंड है कि सफेद झाग बन रहा है, लेकिन तैराक के चेहरे पर जरा भी घबराहट नहीं दिख रही. इसके बजाए उसे इस पानी की धार को एंजॉय करते देखा जा सकता है. इस दृश्य को देखने वाले दर्शक सिहर उठ रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

यह वीडियो युगांडा का बताया जा रहा है. जिसे इंस्टाग्राम पर ट्रैवल एजेंट @travel_sentas नाम की आइडी से 4 मई को शेयर किया गया. मात्र कुछ दिनों में वीडियो को 1.3 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 5 लाख 39 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. वीडियो की लोकप्रियता से यह साफ पता चल रहा है कि लोग खतरनाक रोमांच को कितना पसंद करते हैं, भले ही वह स्क्रीन के इस पार से ही क्यों न हो.

लोगों ने किया कमेंट्स

जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, कमेंट सेक्शन में हैरानी और आश्चर्य कमेंट्स के बाढ़ आ गए. कई यूजर्स इसे एआई जनरेटेड मान रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कियह पक्का कंप्यूटर ग्राफिक्स है, कोई इंसान इसमें जिंदा नहीं रह सकता. दूसरे ने मजाक में कहा कि इस भाई को यमराज के 10 मिस्ड कॉल आ चुके होंगे. एक और कमेंट में लिखा कि मैं तो वीडियो देखते ही आधा मर गया, यह आदमी कैसे तैर रहा है?

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने इसे साहस की मिसाल बताया तो कुछ ने चिंता जताते हुए कहा कि कहीं यह सुसाइड मिशन तो नहीं. नेटिजन्स की इन प्रतिक्रियाओं से साफ है कि वीडियो ने लोगों की कल्पना को पूरी तरह छू लिया है. ट्रैवल एजेंट के अनुसार, यह कोई दिखावा या स्टंट नहीं है. बल्कि युगांडा के कुछ स्थानीय लोग नील नदी की इन उफनती धाराओं में तैराकी को अपनी दिनचर्या का हिस्सा मानते हैं. नदी उनके लिए आजीविका और जीवन का अभिन्न अंग है. फिर भी सुरक्षा को देखते हुए पर्यटकों को ऐसी गतिविधियों की अनुमति बिल्कुल नहीं है, चाहे उन्हें तैराकी आती हो.