पटना के गांधी मैदान में दिखी पुरानी दोस्ती, पीएम मोदी ने पकड़े हाथ तो गले लग गए नीतीश कुमार; देखें वीडियो
सम्राट सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी पटना पहुंचे. जहां पीएम मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच की केमिस्ट्री एक बार फिर से नजर आई.
पटना के गांधी मैदान में सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली नई सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान एक बार फिर से कैमरे में राजनीति की दुनिया का एक सबसे यादगार पल कैद हो गया. मंच पर पीएम मोदी के साथ बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई अन्य प्रमुख नेता मौजूद थे. लेकिन प्रधानमंत्री की नजरें अपने पुराने मित्र को ढूंढती रही.
पीएम मोदी मंच पर खड़े थे, इस दौरान सभी नेता ग्रुप फोटो के लिए उनके पास आना चाहते थे, लेकिन प्रधानमंत्री नजर घुमा कर दूर खड़े अपने पुराने मित्र और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पास बुला लिया. इस नजारे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
नीतीश मोदी का वीडियो वायरल
पीएम मोदी और नीतीश कुमार की इस केमिस्ट्री का वीडियो लोग खूब शेयर कर रहे हैं. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री से थोड़ी दूर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बगल में खड़े थे. लेकिन पीएम मोदी ने उन्हें इशारा देकर अपने पास बुलाया.
इतना ही नहीं जब नीतीश कुमार पास आएं तो दोनों नेताओं ने गर्मजोशी के साथ हाथ मिलाया और फिर नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के कंधे पर हाथ रखकर उनका अभिवादन किया. इस एक छोटा से नजारे ने सभी का ध्यान अपनी ओर खिंचलिया. नीतीश कुमार को इस दौरान थोड़ा भावुक भी देखा गया. वहीं राजनीतिक विशेषज्ञों ने इसे एक औपचारिक शिष्टाचार से कहीं गुना ज्यादा बताया. वहीं कुछ लोगों ने इसे एनडीए की अंदर मजबूत विश्वास का प्रतीक बताया.
नीतीश कुमार और पीएम मोदी की दोस्ती
मोदी और नीतीश की यह केमिस्ट्री केवल बिहार की राजनीति से जुड़ी नहीं है. बल्कि दोनों नेताओं के संबंध का केंद्र की राजनीति में भी अहम योगदान है. समय-समय पर दोनों नेताओं के बीच मतभेद भी दिखा है लेकिन अंत में दोनों नेताओं ने एक मंच पर खड़ा रहने का फैसला लिया. हालांकि इस घटना पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गई है. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि पीएम मोदी के कंधे पर हाथ रखने की हिम्मत नीतीश कुमार में ही है. यूजर ने दोनों की दोस्ती की तारीफ की है. इस घटना ने साबित कर दिया कि राजनीति में भी दोस्ती संभव है.