गर्मी की छुट्टियों का मजा होगा दोगुना, IRCTC के इस खास टूर पैकेज में मिल रही EMI की भी सुविधा, जानें बुकिंग प्रॉसेस

IRCTC ने 26 जून 2026 से 11 दिन और 12 रातों का साउथ इंडिया टूर पैकेज लॉन्च किया है. चलिए जानते हैं इसमें किन-किन जगहों के यात्रियों को EMI सुविधा भी मिलेगी.

Pinterest
Km Jaya

नई दिल्ली: अगर आपका भी इसबार गर्मियों की छुट्टियों में कहीं घूमने का प्लान है तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन यानी IRCTC आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है. 26 जून 2026 से शुरू होने वाला यह टूर पैकेज 11 दिन और 12 रातों का है. यह यात्रा योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से 'भारत गौरव' टूरिस्ट ट्रेन से शुरू होगी.

इस यात्रा के दौरान यात्री तिरुपति बालाजी मंदिर, रामनाथस्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगे. जिन स्टेशनों पर यात्री इस यात्रा के दौरान ट्रेन में चढ़ या उतर सकते हैं, उनमें योग नगरी ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, MBDP (प्रतापगढ़), प्रयागराज और मानिकपुर रेलवे स्टेशन शामिल हैं.

इस शानदार पैकेज में क्या-क्या है शामिल?

इस शानदार टूर पैकेज में 2AC, 3AC और स्लीपर क्लास कोच में यात्रा, शाकाहारी नाश्ता, दोपहर का खाना और रात का खाना; और AC तथा नॉन-AC बसों से स्थानीय दर्शनीय स्थलों की सैर शामिल है.

कितना लगेगा किराया?

इस पैकेज के लिए, 'इकोनॉमी' श्रेणी यानी स्लीपर क्लास का किराया ₹24,350 तय किया गया है. वहीं 'स्टैंडर्ड' श्रेणी (3AC क्लास) के लिए पैकेज की कीमत ₹41,800 प्रति व्यक्ति है. 'कम्फर्ट' श्रेणी (2AC क्लास) के लिए पैकेज की कीमत ₹55,750 प्रति व्यक्ति रखी गई है. इस यात्रा सेवा के लिए LTC (लीव ट्रैवल कंसेशन) और EMI (समान मासिक किस्त) की सुविधा भी उपलब्ध है.

कैसे कर सकते हैं बुकिंग?

IRCTC के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक (उत्तरी क्षेत्र), अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस पैकेज के लिए बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर की जाएगी. इस टूर के लिए बुकिंग लखनऊ के गोमती नगर स्थित पर्यटन भवन में मौजूद IRCTC कार्यालय में जाकर या IRCTC की वेबसाइट: www.irctctourism.com के जरिए ऑनलाइन की जा सकती है.

ज्यादा जानकारी के लिए कहां करें सम्पर्क?

इसके अलावा ज्यादा जानकारी के लिए और बुकिंग करने के लिए आप नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं.

9236391908, 8287930908, 8287930199, 9717649141, 7302821864, 9415042930, 9305111764, 8287930913, 8595924294