20 साल बड़े मुस्लिम आदमी से शादी कर पछताई एक्ट्रेस! अब 7 साल छोटे एक्टर से शादी कर सुनाया अपना हाल
एक्ट्रेस तनाज ईरानी ने हाल ही में अपनी पहली शादी, तलाक और बेटी पर पड़े असर पर खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि तलाक के बाद उनकी बेटी पूरी तरह खामोश हो गई थी और उन्हें लंबे समय तक मॉम गिल्ट महसूस होता रहा.
मुंबई: टीवी और फिल्म एक्ट्रेस तनाज ईरानी ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए हैं. उन्होंने अपनी पहली शादी, तलाक, बेटी पर पड़े मानसिक असर पर खुलकर बात की है. अपने एक इंटरव्यू में तनाज ने बताया कि कैसे कम उम्र में लिया गया फैसला बाद में उनकी जिंदगी के लिए एक मुश्किल कदम साबित हुआ. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि तलाक का सबसे ज्यादा असर उनकी बेटी पर पड़ा था.
तनाज ईरानी ने अपने बचपन को याद करते हुए बताया कि उन्होंने कभी भी खूद को नहीं बदला. उन्होंने कहा कि उनके घर का माहौल काफी खुला था. उनके परिवार की महिलाएं बेहद मजबूत और आत्मनिर्भर थीं. तनाज ने बताया कि उनकी दादी काफी स्टाइलिश थीं और घर की महिलाओं ने हमेशा अपनी पहचान खुद बनाई है. उन्होंने यह भी कहा कि उनके पिता हर सुबह मां के लिए चाय बनाते थे और घर के कामों में मदद करते थे.
20 साल की उम्र में तनाज की थी शादी
तनाज ने बताया कि उन्होंने 20 साल की उम्र में फरीद करीम से शादी की थी, जो उनसे 18 साल बड़े थे. उन्होंने कहा कि उनका परिवार जानता था कि वह हमेशा वही करेंगी जो उनका दिल कहेगा. इसलिए परिवार ने उनके फैसले का विरोध नहीं किया. हालांकि समय के साथ दोनों के बीच चीजों को देखने का नजरिया अलग होने लगा. तनाज ने कहा कि उस उम्र में वह जिंदगी को खुलकर जीना चाहती थीं. उन्हें घूमना, पार्टी करना और नई चीजें एक्सप्लोर करना पसंद था, जबकि उनके पति ज्यादा शांत और समझदार स्वभाव के थे.
तलाक का बेटी पर पड़ा गहरा असर
तनाज ने कहा कि उस समय उन्हें एहसास नहीं था कि उनके तलाक का असर उनकी बेटी पर कितना पड़ेगा. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी जियान धीरे धीरे पूरी तरह खामोश हो गई थी. एक्ट्रेस ने कहा कि एक मां के तौर पर उन्हें सबसे ज्यादा इस बात का दुख था कि वह अपनी बेटी को सुरक्षित माहौल नहीं दें पाईं. उन्होंने कहा कि जब माता पिता अलग होते हैं, तो बच्चों की दुनिया बदल जाती है और उन्हें यह समझने में समय लगता है कि आखिर क्या हो रहा है.
तनाज ईरानी ने बताया कि उन्होंने धीरे धीरे अपनी बेटी के साथ रिश्ता मजबूत करने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि वह लगातार अपनी बेटी से माफी मांगती थीं और स्वीकार करती थीं कि उस समय उन्हें सही और गलत की पूरी समझ नहीं थी. तनाज ने यह भी कहा कि माता पिता को यह उम्मीद नहीं करनी चाहिए कि बच्चा तुरंत उन्हें माफ कर देगा. बच्चों को समय और स्पेस देना जरूरी होता है.
अब खुशहाल परिवार के साथ जी रही हैं जिंदगी
तनाज ईरानी और फरीद करीम का रिश्ता करीब 8 साल तक चला था. दोनों की एक बेटी है. बाद में साल 2007 में तनाज ने बख्तियार ईरानी से शादी की. अब दोनों एक खुशहाल परिवार के साथ जिंदगी बिता रहे हैं. इस कपल के दो बच्चे हैं, जिनके नाम जीउस और जारा हैं.
और पढ़ें
- 'इंडियाज गॉट लेटेंट' का दूसरे सीजन लेकर आ रहे हैं समय रैना? दोस्त ने खोल दी पोल! बता दी डेट
- रोमांस से लेकर एक्शन तक, थलापति विजय को इन फिल्मों ने बनाया तमिल सिनेमा का सुपरस्टार
- Daadi Ki Shaadi Review: Gen -Z की 'बागबान' है नीतू कपूर-कपिल शर्मा की 'दादी की शादी', थिएटर जाने से पहले पढ़े लें फिल्म का रिव्यू