menu-icon
India Daily

Gold Price Update: इतिहास में पहली बार इतना महंगा हुआ सोना-चांदी, जानें कितने बढ़ गए दाम ?

Gold Price Update: सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दाम रॉकेट की रफ्तार से भाग रहा है. महंगाई हाल ऐसा है कि लगातार दूसरे दिन सोना और चांदी इतिहास में सबसे महंगा बिका. गुरुवार को सोना 70,000 के करीब तो चांदी 79,000 रुपये के पार पहुंच गई.

India Daily Live
Gold Price Update: इतिहास में पहली बार इतना महंगा हुआ सोना-चांदी, जानें कितने बढ़ गए दाम ?

Gold Price Update: शादी-ब्याह का एक बार फिर से सीजन शुरू होने वाला है, लेकिन उससे पहले सोने और चांदी के भाव सातवें आसमान पर है. गुरुवार को लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी ने अपने खरीदारों को महंगाई का दोहरा झटका दिया. गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भारतीय सर्राफा बाजार सोना और चांदी अपने इतिहास में सबसे महंगा बिका. गुरुवार को 24 कैरेट सोना 538 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा हुआ तो चांदी की कीमत में 1743 रुपये प्रति किलो की बड़ी उछाल दर्ज की गई.

गुरुवार को जहां लगातार सातवें कारोबारी दिन सोना महंगा हुआ. वहीं लगातार पांचवें दिन सोना ने महंगाई का नया कीर्तिमान बनाया. गुरुवार को 24 Carat Gold 538 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से उछल कर 69,902 के स्तर को पार कर बंद हुआ. जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना 403 रुपये की तेजी के साथ 69,364 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच कर बंद हुआ था.

ऐतिहासिक स्तर पर चांदी

गुरुवार को महंगाई का नया इतिहास रचते हुए चांदी पहली बार चांदी 79,000 रुपये के आंकड़े को पार कर गई. गुरुवार को चांदी 1743 रुपये की बड़ी तेजी के साथ 79,337 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुई. इससे पहले पिछले कारोबारी बुधवार को चांदी 1469 रुपये की मजबूती के साथ 77,594 रु. प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी.

सर्राफा बाजार में 14 से 24 कैरेट सोना का ताजा रेट

इस तरह गुरुवार को 24 कैरेट वाला सोना महंगा होकर 69,902 रुपये, 23 कैरेट 69,622 रुपये, 22 कैरेट वाला 64,030 रुपये, 18 कैरेट वाला 52,427 रुपये और 14 कैरेट वाला गोल्ड 40,893 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार और MCX पर सोने और चांदी के रेट टैक्स के  बिना होते हैं, इसलिए देश भर के बाजारों में इसके रेट में अंतर दिखता है.

ऑल टाइम हाई से सोना 500 रुपये तो चांदी 1700 रुपये महंगी

इसके बाद गुरुवार को सोना उछल कर अपने ऑल टाइम हाई रेट से 538 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर बंद हुआ. दरअसल सोने का अब तक का सबसे उच्चतम रेट 69,364 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो उसने 3 अप्रैल को 2024 को बनाया था. वहीं चांदी अपने हाईएस्ट रेट से 1743 रु. प्रति किलो के ऊपर ट्रेड कर रही थी. चांदी का अब तक का सबसे उच्चतम भाव 77,594 रुपये प्रति किलो था जो उसने 3 अप्रैल 2024 को बनाया था.

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में GST, TCS और अन्य टैक्स शामिल नहीं हैं. ऐसे में आपके शहर में इसके रेट में थोड़ा अंतर दिख सकता है.