menu-icon
India Daily

Watch: कपल ने मेट्रो स्टेशन पर फिर से की अश्लील हरकत, Video हुआ वायरल

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो तो मानों अश्लील हरकतों का केंद्र बन गया हो. आए दिन दिल्ली मेट्रो से इस तरह की घटना सामने आती रहती है.

Suraj Tiwari
Edited By: Suraj Tiwari
Watch: कपल ने मेट्रो स्टेशन पर फिर से की अश्लील हरकत, Video हुआ वायरल

हाइलाइट्स

  • मस्ती में अश्लीलता करते दिखे कपल
  • यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन का है मामला

Delhi Metro Viral Video: काफी दिनों से दिल्ली मेट्रो से कई तरह के वीडियो सामने आते रहते हैं. इन वीडियो में कभी कोई जिम करता नजर आता है तो कभी कोई डांस करता नजर आता है. कई बार तो ऐसी हरकत करते नजर आते हैं जिसको देखकर हर कोई शर्मिंदा हो जाए. जैसा कि इस वायरल वीडियो को देखकर हर लोग हो रहे है.

मस्ती में अश्लीलता करते दिखे कपल

बहुत से ऐसे लोग है जो सार्वजनिक जगहों पर जान बूझकर ऐसी आपत्तिजनक हरकतें करते हैं ताकि वो जल्दी से वायरल हो सकें. इसी तरह का एक वीडियो इस समय खूब वायरल हो रहा है. जिसमें दिल्ली मेट्रो के यमुना बैंक स्टेशन पर एक कपल बैठा दिखाई दे रहा है. दोनों जहां पूरी तरह एक दूसरे की मस्ती में नजर आ रहे हैं. जबकि वो ऐसी हरकत कर रहे हैं जिनको देखकर हर कोई शर्मिंदा हो जा रहा है.

यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन का है मामला

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर @trendingreels8888 नाम के यूजर ने शेयर किया है. जिसके अभी तक 50 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं. वहीं बहुत से लोग इसको देखकर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि ये दिल्ली मेट्रो को क्या हो गया है. केवल इसी तरह की घटना सामने आती है. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि लोगों को वायरल होने के लिए यही उपाय समझ में आता है. इसलिए ही इस तरह की हरकत करते हैं.