नई दिल्ली: अमेजन पर अभी कोई बड़ी सेल तो नहीं चल रही है, लेकिन स्मार्टफोन्स पर सेल चलती ही रहती हैं. हर दिन किसी न किसी फोन को कम कीमत में उपलब्ध कराया जाता है. आज भी कई फोन्स को किफायती रेंज में खरीदने के लिए उपलब्ध कराया गया है. REDMI Note 15 Pro 5G को अमेजन से कई ऑफर्स और डिस्काउंट के साथ ऑर्डर कर पाएंगे. चलिए जानते हैं इसे कितनी कम कीमत में खरीदा जा सकेगा.
REDMI Note 15 Pro 5G की कीमत और ऑफर्स: इस फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है. इसे 12% डिस्काउंट के साथ 29,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. हर महीने 1,055 रुपये की EMI देकर भी इसे घर लाया जा सकता है. एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड होने पर 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल जाएगा. इसके साथ ही 28,499 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जाएगा.
ऑफर्स आपको हर वेरिएंट पर मिल जाएंगे. इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है. वहीं, 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है. इसे सिल्वर एश, कार्बन ब्लैक और मिराज ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा.
यह फोन एंड्रॉइड 15 पर आधारित HyperOS 2 पर काम करता है. इसमें 6.83 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मौजूद है. 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ पीक ब्राइटनेस 3200 निट्स की है. यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 7400 अल्ट्रा प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज मौजूद है. कैमरा की बात करें तो इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस शामिल है. इसके साथ ही 20 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है.
इसमें 5G, वाई-फाई 6E तक, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए गए हैं. ल और पानी से बचाव के लिए IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग मौजूद है. फोन में 6580 एमएएच की बैटरी है जो 45W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है.