Realme GT 8 Pro Aston Martin F1 लिमिटेड ए़डिशन लॉन्च, जानें कैसा है ये नया फोन
Realme GT 8 Pro Aston Martin F1 Edition को चीनी मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है. इस फोन की कीमत क्या है, इसका डिजाइन कैसा है और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं, चलिए जानते हैं.
नई दिल्ली: Realme GT 8 Pro Aston Martin F1 Edition को चीन में लॉन्च कर दिया गाय है. इसमें स्टैंडर्ड Realme GT 8 Pro जैसे ही हार्डवेयर फीचर्स दिए गए हैं. यह एक लिमिटेड एडिशन फोन है, जो एस्टन मार्टिन ग्रीन फिनिश और बैक पैनल पर आइकॉनिक सिल्वर-विंग लोगो दिया गया है. बता दें कि यह फोन एक कस्टम-डिजाइन बॉक्स में आता है, जिसमें एस्टन मार्टिन-थीम वाला फोन केस और रेस कार के साइज का सिम इजेक्टर टूल दिया गया है.
Realme GT 8 Pro Aston Martin F1 लिमिटेड एडिशन की कीमत की बात करें तो इसे चीन में एक ही वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है. यह 16 जीबी रैम और 1 टीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है, जिसकी कीमत CNY 5,499 यानी करीब 68,000 रुपये है. यह एस्टन मार्टिन रेसिंग ग्रीन शेड में उपलब्ध है. इससे पहले Realme GT 7 लिमिटेड एडिशन ग्लोबली और भारत में एक ही समय पर लॉन्च हुए थे. ऐसे में माना जा रहा है कि Realme GT 8 Pro Aston Martin F1 लिमिटेड एडिशन भी स्टैंडर्ड मॉडल के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा.
Realme GT 8 Pro Aston Martin F1 का डिजाइन:
कंपनी ने इसे लॉन्च करने के लिए एस्टन मार्टिन अरामको फॉर्मूला वन टीम के साथ पार्टनरशिप की है. इसमें एस्टन मार्टिन का आइकॉनिक ग्रीन फिनिश, एक सिल्वर विंग लोगो और पीछे अरामको फॉर्मूला वन टीम ब्रांडिंग है. इस फोन को एक यूनिक बॉक्स में पेश किया गया है. इसमें कस्टमाइज रेसिंग कार असेंबली किट, F1 कार के आकार का सिम इजेक्टर पिन, दो थीम्ड फोन केस, एक स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल डिजाइन और एक एडॉप्टर जैसी एक्सक्लूसिव एक्सेसरीज दी गई हैं.
Realme GT 8 Pro Aston Martin F1 लिमिटेड एडिशन के स्पेसिफिकेशन्स:
यह फोन realme UI 7.0 पर चलता है. इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.79 इंच का क्यूएचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दिया गाय है. इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1440×3136 है. इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट दिया गया है. इसमें 16GB रैम और 1TB इंटरनल स्टोरेज दी गई है. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का Ricoh GR एंटी-ग्लेयर प्राइमरी कैमरा दिया गया है. वहीं, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है. फोन में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है.
स्टैंडर्ड मॉडल की तरह, इस स्पेशल एडिशन स्मार्टफोन में इंटरचेंजेबल लेंस मॉड्यूल के साथ कस्टम-डिजाइन किया गया रियर कैमरा मॉड्यूल है. इसमें ऑथेंटिकेशन के लिए अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है. इसके साथ ही यह फोन फेशियल रिकग्निशन को सपोर्ट करता है. फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP69+IP68+IP66 रेटिंग दी गई है. इसमें 7000mAh की बैटरी है, जो 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
और पढ़ें
- UIDAI ने लॉन्च की नई आधार ऐप, mAadhaar ऐप से कैसे है अलग; जानें कैसे करें इस्तेमाल
- एलन मस्क ने लोगों को दिया टेस्ला के शेयर खरीदने का खुला ऑफर, बोले- कोई भी खरीद सकता है टेस्ला के शेयर और...
- अमेरिका में अक्टूबर में 20 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंची छंटनी, 10 कंपनियों ने छीनी हजारों कर्मचारियों की नौकरी