रन मशीन के नाम एक और नया रिकॉर्ड! IPL में आज 11 रन बनाते ही बना देंगे ये महारिकॉर्ड

रन मशीन कोहली सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ IPL 2026 के मैच में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के कगार पर हैं. 11 रन बनाते ही वह टूर्नामेंट के इतिहास में 9000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे. 

ANI
Meenu Singh

नई दिल्ली: क्रिकेट जगत में आय दिन रिकॉर्ड बनते टूटते रहते हैं. रिकॉर्ड तोड़ना महान क्रिकेटर विराट कोहली का सबसे पसंदीदा काम है. रनमशीन कोहली सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ IPL 2026 के मैच में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के कगार पर हैं. कोहली इस सीजन काफी शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं.

कोहली ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं. लेकिन इसी बीच कोहली आरआर के खिलाफ महज 11 रन बनाते ही एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर लेंगे. 11 रन बनाते ही वह टूर्नामेंट के इतिहास में 9000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे. 

9 हजार रन से महज 11 रन दूर रन मशीन 

रनमशीन कोहली का बल्ला इस सीजन आग उगल रहा है. वह इस सीजन अपने बल्ले से गेंदबाजों की खूब खबर ले रहे हैं. आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में कोहली के 11 रन बनाते ही वह IPL में  9000 रन बनाने पहले खिलाड़ी बन जाएंगे. उनसे पहले ये कारनामा किसी भी खिलाड़ी नहीं किया है. यह विराट की इस लीग में निरंतरता को दर्शाता है. 

आईपीएल में सर्वाधिक रन

विराट कोहली – 8989 रन (274 मैच)
रोहित शर्मा – 7183 रन (276 मैच)
शिखर धवन – 6769 रन (222 मैच)
डेविड वार्नर – 6565 रन (184 मैच)
केएल राहुल – 5579 रन (152 मैच)

7 मैच- 328 रन

किंग विराट कोहली ने इस सीजन 7 मैच का हिस्सा रहे हैं. जिसमें उन्होंने 54.66 की औसत और 163.18 की स्ट्राइक रेट से 328 रन बनाए हैं. इस दौरान कोहली के बल्ले से 36 चौके और 12 छक्के आए हैं. 

कुछ ऐसा रहा आईपीएल करियर 

गौरतलब है कि विराट कोहली ने अपने पूरे IPL करियर में केवल आरसीबी के लिए ही खेला है. उन्होंने 2007 में आईपीएल में पदार्परण किया था, तब से अब तक वह आरसीबी का ही हिस्सा रहे हैं. उन्होंने अब तक कुल 274 मुकाबले खेले हैं, जिनकी 266 पारियों में उन्होंने 39.95 की औसत और 133.76 स्ट्राइक रेट से 8989 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 8 शतक और 66 अर्धशतक आए हैं.