राष्ट्रीय महिला आयोग पहुंचे संजय दत्त, 'सरके चुनर तेरी सरके' गाने पर पूछताछ, सामने आया वीडियो

सोमवार सुबह दिल्ली स्थित NCW कार्यालय में संजय दत्त पहुंचे. उन्होंने आयोग के सामने अपना पक्ष रखा. सुनवाई के बाद जब वे बाहर निकले तो मीडिया कर्मियों की भारी भीड़ उन्हें घेर लिया. हालांकि संजय दत्त ने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया और सीधे अपनी कार में बैठकर वहां से रवाना हो गए. 

x
Antima Pal

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त सोमवार को राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पेश हुए. उन्हें हाल ही में रिलीज हुए गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' को लेकर बुलाया गया था. इस गाने में संजय दत्त के साथ नोरा फतेही भी नजर आ रही हैं. गाने के बोल और वीडियो को कुछ संगठनों ने अश्लील और महिलाओं की गरिमा के खिलाफ बताया था, जिसके बाद NCW ने संजय दत्त को नोटिस जारी किया था.

सोमवार सुबह दिल्ली स्थित NCW कार्यालय में संजय दत्त पहुंचे. उन्होंने आयोग के सामने अपना पक्ष रखा. सुनवाई के बाद जब वे बाहर निकले तो मीडिया कर्मियों की भारी भीड़ उन्हें घेर लिया. हालांकि संजय दत्त ने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया और सीधे अपनी कार में बैठकर वहां से रवाना हो गए. 

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि संजय दत्त काफी गंभीर मुद्रा में थे और मीडिया से बात करने से बचते नजर आए. उन्होंने हाथ जोड़कर मीडिया को अभिवादन किया लेकिन कोई बयान नहीं दिया. यह गाना हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसमें संजय दत्त और नोरा फतेही ने डांस किया है. गाने के कुछ बोल और वीडियो के विजुअल्स को लेकर सोशल मीडिया पर काफी विवाद हुआ. कई महिला संगठनों और आम लोगों ने शिकायत की कि गाने में महिलाओं को गलत तरीके से दिखाया गया है. 

इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग ने संजय दत्त को नोटिस भेजा और उनसे अपनी भूमिका और गाने से जुड़ाव के बारे में स्पष्टीकरण मांगा. संजय दत्त ने आयोग के समन का पालन करते हुए समय पर पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. हालांकि सुनवाई के दौरान क्या चर्चा हुई, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी अभी बाहर नहीं आई है. 

सूत्रों के अनुसार आयोग गाने के बोल, वीडियो और महिलाओं के चित्रण को लेकर जांच कर रहा है कि कहीं कोई अनुचित सामग्री तो नहीं है. यह मामला बॉलीवुड में गानों की बढ़ती अश्लीलता को लेकर चल रहे बड़े बहस का हिस्सा बन गया है. कई लोग मानते हैं कि आजकल के आइटम सॉन्ग्स में महिलाओं को सिर्फ आकर्षण का माध्यम बनाकर पेश किया जा रहा है, जो सही नहीं है. 

संजय दत्त इस समय अपनी आगामी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं. लेकिन इस विवाद के कारण उनका नाम एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. अभी यह देखना बाकी है कि NCW इस मामले में क्या अंतिम फैसला लेती है.