नई दिल्ली: Oppo F33 Pro 5G को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है. यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 6000 सीरीज के साथ पेश किया गया है. वहीं, इसमें 7000 एमएएच की बैटरी भी दी गई है. इसकी शुरुआती कीमत 37,999 रुपये है. इस फोन में 120 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट, 50 मेगापिक्सल का कैमरा और IP66 + IP68 + IP69K रेटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं. Oppo F33 Pro 5G का डिजाइन काफी शानदार है, जिससे यह स्टाइल स्टेटमेंट भी बन सकता है. चलिए जानते हैं अब इस फोन की कीमत.
Oppo F33 Pro 5G की कीमत: इस फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है. वहीं, इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये है. इसे फ्लिपकार्ट और ओप्पो इंडिया के ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीदा जा सकेगा. इसे मिस्टी फॉरेस्ट, पैशन रेड और स्टारी ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा. यहां जानें Oppo F33 Pro 5G के फीचर्स के बारे में.
Oppo F33 Pro 5G ड्यूल सिम सपोर्ट करता है. यह एंड्रॉइड 16 पर आधारित कलरओएस 16 पर काम करता है. इसमें 6.57 इंच का फुल एचडी+ फ्लैट एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज तक का है. इसकी पीक ब्राइटनेस 1400 निट्स तक की है. धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 + IP68 + IP69K रेटिंग दी गई है. यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 6360 मैक्स प्रोसेसर से लैस है. इसमें 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है.
फोन में ड्यूल रियर कैमरा मौजूद है. इसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल का है, जो OV50D40 सेंसर, f/1.8 अपर्चर, 76-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और ऑटोफोकस के साथ आता है. इसमें 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर भी दिया गया है. इसके साथ ही 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है. फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W SuperVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5जी, 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई 5 आदि जैसे फीचर्स दिए गए हैं. सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं.