नई दिल्ली: Oppo F33 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. यह Oppo F31 5G का सक्सेसर है. इस फोन को सितंबर 2025 में लॉन्च किया गया था. इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है. इस फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 6360 मैक्स चिपसेट दिया गया है. इसके साथ ही 8 जीबी तक रैम दिया गया है. इसके साथ ही धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 + IP68 + IP69-रेटेड बिल्ड मिलता है. इस फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है.
Oppo F33 5G की कीमत: इस फोन के 6 जीबी रैम और और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है. वहीं, इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है. वहीं, 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है. इसे फॉरेस्ट ग्रीन और पर्ल व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा. इसे Oppo India की वेबसाइट और Flipkart से खरीदा जा सकता है. यह हैंडसेट प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है.
यह फोन ड्यूल सिम पर काम करता है. यह फोन एंड्रॉइड 16 पर काम करता है, जो हाइपरओएस 3 पर काम करता है. इसमें 6.57 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी दी गई है. यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 6360 मैक्स प्रोसेसर से लैस है. इसमें 8 जीबी तक की रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है.
फोन में ड्यूल रियर कैमरा मौजूद है. इसमें f/1.8 अपर्चर और ऑटोफोकस क्षमता वाला 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर है. इसके साथ ही 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है. इसमें 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5G, 4G LTE, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, बीडीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं. धूल और पानी से बचाने के लिए इस हैंडसेट को IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है. फोन में 7000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 80W SuperVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है.