नई दिल्ली: गर्मियों का मौसम आते ही तरबूज की मांग बढ़ जाती है. लेकिन दुकान पर खड़े होकर अक्सर यही कन्फ्यूजन होता है कि कौन सा तरबूज अंदर से लाल-मीठा और रस से भरा होगा. अच्छी खबर यह है कि बिना काटे ही आप 5 सेकंड में सही तरबूज चुन सकते हैं. कुछ खास ट्रिक्स अपनाकर आप हमेशा परफेक्ट तरबूज घर ले जा सकते हैं.ये तरीके किसान और फल विशेषज्ञों के बताए पुराने-नए संकेतों पर आधारित हैं जो वाकई काम करते हैं.
तरबूज को पलटकर नीचे वाला भाग देखें जहां यह जमीन पर पड़ा था. अगर वहां गहरा पीला या क्रीमी ऑरेंज रंग का धब्बा हो तो समझ लें यह अच्छे से पका और मीठा है. सफेद या हल्का पीला धब्बा मतलब तरबूज अभी कच्चा है. यह सबसे भरोसेमंद संकेत माना जाता है.
एक ही साइज के दो तरबूज उठाकर तुलना करें. जो भारी लगे, वही चुनें. भारी तरबूज में पानी और मिठास ज्यादा होती है. हल्का तरबूज अक्सर सूखा या कम मीठा निकलता है. यह तरीका बाजार में सबसे तेज काम आता है.
तरबूज को हल्के से मुक्के या उंगलियों से थपथपाएं. अगर गहरी और खोखली आवाज आए तो यह पका और मीठा है. अगर ठोस या सपाट आवाज आए तो बचें. सही आवाज वाला तरबूज अंदर से रसदार और स्वादिष्ट होता है.
चमकदार हरा छिलका मत चुनें. अच्छा तरबूज थोड़ा सुस्त-मटमैला दिखता है. अगर छिलके पर भूरी जालीदार निशान (सुगर स्पॉट्स) दिखें तो यह मीठे होने का अच्छा संकेत है. चमकदार तरबूज अक्सर कच्चा रह जाता है.
तरबूज का तने से भी आप इसका पता लगा सकते हैं. तना सूखा, भूरा और सिकुड़ा हुआ होना चाहिए. हरा या ताजा तना मतलब तरबूज जल्दी तोड़ा गया है और पूरी तरह पका नहीं. सूखा तना मीठे और रस भरे तरबूज की गारंटी देता है.
Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.