भोपाल: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 15 अप्रैल 2026 को कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम और मेरिट लिस्ट जारी कर दी. मुख्यमंत्री और बोर्ड अधिकारियों ने संयुक्त रूप से टॉपर्स की घोषणा की. छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpbse.mponline.gov.in के अलावा Jagran Josh पोर्टल पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
इस वर्ष कॉमर्स स्ट्रीम का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा. भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने 500 में से 494 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया. वहीं, विज्ञान/कृषि वर्ग से श्लोक प्रजापति और तुलसी राजावत 493 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे. इंदौर की तन्वी कुमावत ने 492 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया.
कॉमर्स:
प्रथम: खुशी राय, चांदनी विश्वकर्मा (494)
द्वितीय: मनु शुक्ला, अर्ची माहेश्वरी, खुशबू पाटीदार (489)
तृतीय: श्रुति गर्ग, छवि अग्रवाल, सानिया गुप्ता (488)
विज्ञान (मैथ्स):
प्रथम: श्लोक प्रजापति (493)
द्वितीय: गौरी शर्मा, डॉली पुरवार, अर्जुन गुर्जर (491)
तृतीय: कान्हा शर्मा, मनेंद्र केवट (490)
कला संकाय:
प्रथम: श्रुति तोमर, आकाश अहिरवार (489)
द्वितीय: मुस्कान रावत, आदित्य चतुर्वेदी (488)
तृतीय: दीप्ति रावत (487)
पास प्रतिशत और रिकॉर्ड प्रदर्शन
इस साल 12वीं का रिजल्ट बीते 16 वर्षों में सबसे बेहतर रहा. कुल पास प्रतिशत 76.01% दर्ज किया गया. छात्राओं ने 79.41% के साथ छात्रों (72.39%) से बेहतर प्रदर्शन किया. हालांकि, करीब 1.99 लाख छात्र इस बार फेल भी हुए हैं.
12वीं बोर्ड परीक्षाएं 10 फरवरी से 7 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं. रिजल्ट के बाद अब छात्र अपने आगे के करियर को लेकर निर्णय लेने की तैयारी में जुट गए हैं.