menu-icon
India Daily

फ्री 5G डाटा खत्म होने से टैरिफ प्लान की कीमत में बढ़ोतरी तक, 2026 में होंगे ये तीन बड़े बदलाव!

टेलिकॉम कंपनियां साल 2026 में अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमतों बढ़ोतरी कर सकती हैं. इसके साथ ही कई और बदलाव भी किए जा सकते हैं. चलिए जानते हैं इनके बारे में.

Shilpa Shrivastava
फ्री 5G डाटा खत्म होने से टैरिफ प्लान की कीमत में बढ़ोतरी तक, 2026 में होंगे ये तीन बड़े बदलाव!
Courtesy: Freepik

नई दिल्ली: टेलिकॉम कंपनियों और रिचार्जेज के मामले में साल 2025 थोड़ा निराशाजनक रहा. इस साल टेलिकॉम कंपनियों जैसे जियो, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया ने अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमतें बढ़ा दी थीं. जुलाई 2024 की बात करें तो इस दौरान भी प्लान्स की कीमतों को बहुत ज्यादा बढ़ा दिया गया था. इस साल डायरेक्ट कीमतें तो नहीं बढ़ाई गईं लेकिन प्लान्स में बदलाव कर कीमतों को एडजस्ट जरूर किया गया. 

अब जैसे-जैसे हम 2026 की तरफ बढ़ रहे हैं, अब भारतीय टेलिकॉम यूजर्स इस बात का अंदाजा लगाने लगे हैं कि क्या नए साल में भी टैरिफ कीमतें बढ़ सकती हैं या नहीं. जब जुलाई 2024 में कीमतें बढ़ाई गईं, तो कई इंडस्ट्री एनालिस्ट्स ने सुझाव दिया कि टेलीकॉम कंपनियां टैरिफ रिवीजन के लिए दो साल का साइकिल फॉलो करती हैं. 

2026 में इस समय हो सकती है प्राइस हाइक:

जैसे ही 2026 में यह अवधि खत्म होगी, कंपनियां एक और प्राइस हाइक कर सकती हैं. हालांकि, यह केवल संभावना है और यह जरूरी नहीं कि ऐसा ही होगा. मॉर्गन स्टेनली ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिनके अनुसार, टेलीकॉम कंपनियां अगले साल टैरिफ में 20% तक की हाइक कर सकती हैं. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2026 में 4G और 5G प्लान, प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों में 16-20% तक की वृद्धि की जा सकती है. इससे कपनियों को अपना एवरेज रेवेन्यू पर यूजर बढ़ाने में मदद मिलेगी. 2026 में ये तीन बदलाव हो सकते हैं-

  • खत्म हो जाएगा फ्री 5G डाटा:

भारत में शुरुआती 5G रोलआउट के दौरान लोगों को अनलिमिटेड 5G डाटा फ्री दिया गया था. हालांकि, अब इस फैसले को खत्म किया जा सकता है. ऑपरेटर्स ने पहले ही 5G एक्सेस को पेवॉल के पीछे लेना शुरू कर दिया है. इस बेनिफिट का फायदा ज्यादा कीमत वाले प्लान्स को दिया जाता है. माना जा रहा है कि साल 2026 में फ्री 5G डाटा को एक प्रीमियम सर्विस बनाया जा सकता है. हाई-स्पीड डाटा एक्सेस करने के लिए यूजर्स को टैरिफ पर ज्यादा कीमत देनी पड़ सकती है. 

  • सैटेलाइट इंटरनेट का लॉन्च:

पिछले दो सालों से सैटेलाइट इंटरनेट की तैयारी भारत में की जा रही है. स्टारलिंक जैसी कंपनियों ने इसके लिए जरूरी फॉर्मेलिटीज भी पूरी कर ली हैं. हालांकि, सरकार अभी स्पेक्ट्रम आवंटन का इंतजार कर रही हैं. TRAI पहले से ही अपनी रिकमडेशन सबमिट कर दी हैं अब इसे फाइनल करने का जिम्मा सरकार पर है. 

  • लॉन्च हो सकता है BSNL 5G:

इस साल सरकारी टेलिकॉम कंपनी ने 4जी रोलआउट पूरा कर लिया है. अब कंपनी 5G रेडी बनने के लिए पूरी तरह से तैयार है. केंद्रीय टेलीकॉम मंत्री ने पहले ही संकेत दिया है कि 5G सर्विसेज की टेस्टिंग जल्द ही शुरू होगी. उम्मीद की जा रही है कि BSNL 5G 2026 में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जा सकता है.