BSNL OTT Plans: भारतीय मार्केट में जियो और एयरटेल जैसी मुख्य टेलिकॉम कंपनियां कई शहरों में हाई-स्पीड फाइबर ब्रॉडबैंड सर्विसेज उपलब्ध करा रही हैं. ये कंपनियां कई बेनिफिट्स वाले प्लान्स उपलब्ध कराती हैं जिनमें OTT सब्सक्रिप्शन भी शामिल हैं. इन निजी टेलिकॉम कंपनियों को टक्कर देने सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL भी अपने कुछ प्लान्स उपलब्ध करा रही है जो यूजर्स को काफी पसंद आ रहे हैं.
बता दें कि सिर्फ जियो और एयरटेल ही नहीं बल्कि BSNL भी एक ही प्लान में ZEE5, SonyLIV, YuppTV, Disney+Hotstar, ShemarooMe, Hungama, Lionsgate Play और EPIC ON जैसे कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस देती हैं. यूजर्स इन्हें अपनी जरूरतों के अनुसार चुन सकते हैं. ये प्लान 49 रुपये से शुरू होकर 250 रुपये तक जाते हैं. BSNL की इस सर्विस को BSNL Cinema Plus कहा जाता है.
एक ही प्लान के साथ कई OTT प्लेटफॉर्म्स की मेंबरशिप मिलेगी.
सभी सर्विसेज का इस्तेमाल किसी भी समय किया जा सकता है. साथ ही इन्हें पीसी/लैपटॉप, मोबाइल, टैबलेट और स्मार्ट टीवी समेत किसी भी डिवाइस पर इस्तेमाल या जा सकता है.
यह YuppTV, ZEE5, SonyLIV, Disney+Hotstar, Sheemaroo, Hungama, Lionsgate और Epic ON की मेंबरशिप उपलब्ध कराते हैं.
ये मेंबरशिप BSNL फाइबर कनेक्शन के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक्टिव हो जाएगी. इसकी फीस बिल में जुड़कर आएगी.
प्लान्स की लिस्ट:
BSNL 49 रुपये का प्लान: इस प्लान में यह शेमारू, हंगामा, लायंसगेट और एपिक ऑन प्लेटफॉर्म का एक्सेस दिया जाएगा.
BSNL 119 रुपये का प्लान: यह ZEE5 प्रीमियम, SonyLIV प्रीमियम, YuppTV और डिज्नी + हॉटस्टार की मेंबरशिप देता है.
BSNL 249 रुपये का प्लान: यह ZEE5 प्रीमियम, SonyLIV प्रीमियम, YuppTV, शेमारू, हंगामा, लायंसगेट और डिज्नी की मेंबरशिप देता है.