menu-icon
India Daily

आधार फ्रॉड से बचने के लिए आज ही कर दें ये जरूरी काम, हमेशा रहेंगे सेफ

Aadhaar Card Safety Tips: अगर आप आधार कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको यह पता होगा कि आधार कार्ड को लेकर कई तरह के फ्रॉड बढ़ते जा रहे हैं. इस तरह के फ्रॉड से बचने के लिए आपको अपने बायोमेट्रिक को लॉक करना होगा. इसका तरीका काफी आसान है और यह कैसे करना है चलिए जानते हैं. 

India Daily Live
आधार फ्रॉड से बचने के लिए आज ही कर दें ये जरूरी काम, हमेशा रहेंगे सेफ
Courtesy: Canva

Aadhaar Card Safety Tips: आधार कार्ड का आजकल कितना ज्यादा इस्तेमाल होने लगा है. इस फ्रॉड के तहत लोगों की जानकारी तो चुराई ही जाती है और साथ ही उनके नाम पर लोन भी ले लिए जाते हैं. इस तरह के फ्रॉड को रोकने के लिए आपको कुछ बातों का ख्याल रखना होगा. सबसे पहले तो आपको किसी के साथ भी अपने आधार कार्ड को शेयर नहीं करना है. ऐसा करना आपके लिए मुश्किल भरा साबित हो सकता है. 

इसके अलावा आपको अपने बायोमेट्रिक को लॉक करना होगा. अगर आप बायोमेट्रिक को लॉक कर देंगे तो कोई भी आपका आधार कार्ड इस्तेमाल नहीं कर पाएगा. आप इसे अपने हिसाब से अनलॉक कर सकते हैं, जब भी आपको जरूरत हो. यह काम आप mAadhaar ऐप से भी कर सकते हैं. चलिए जानते हैं स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस. 

mAadhaar ऐप के जरिए अपने आधार बायोमेट्रिक डाटा को लॉक करने का तरीका: 

  • सबसे पहले आपको mAadhaar ऐप पर जाना होगा. 

  • सबसे नीचे दिए गए My Aadhaar टैब पर जाएं. 

  • इसके बाद पिन एंटर करें जो आपने ही सेट किया होगा. अगर आपको यह ध्यान नहीं है तो Forgot Pin पर टैप कर दें. फिर नया पिन सेट करें. 

  • पिन डालने के बाद आपको कई ऑप्शन्स नजर आएंगे. यहां नीचे की तरफ स्क्रॉल करने पर Biometric Lock का ऑप्शन मिलेगा. इस पर टैप कर दें. 

  • अब आपके सामने Unlock Biometrics का ऑप्शन होगा, इस पर टैप कर दें. 

  • इसके बाद जो स्क्रीन ओपन होगी उसमें आपका आधार नंबर लिखा होगा. इसके नीचे एक सिक्योरिटी कोड लिखा होगा जिसे आपको नीचे दिए गए बॉक्स में एंटर करना होगा. 

  • इसके बाद नीचे दिए गए Unlock के ऑप्शन पर क्लिक कर दें. 

  • फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, इसे एंटर करें और Verify पर टैप कर दें. 

  • बस इसके बाद 10 मिनट के लिए आपके बायोमेट्रिक अनलॉक हो जाएंगे.