menu-icon
India Daily

2026 में लॉन्च होगा iPhone Foldable Phone! कीमत और फीचर्स हुए लीक

एप्पल कंपनी फोल्डेबल फोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं. यहां जानें इस फोन से जुड़ी सभी लीक्ड डिटेल्स.

Shilpa Shrivastava
2026 में लॉन्च होगा iPhone Foldable Phone! कीमत और फीचर्स हुए लीक
Courtesy: Grok AI

नई दिल्ली: सैमसंग और गूगल जैसे बड़े स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरर्स ने फोल्डेबल मार्केट में जगह बना ली है. एप्पल इस मामले में बाकी कंपनियों से कुछ पीछे रह गया है. हालांकि, अब एप्पल भी अपने फोल्डेबल डिवाइस पर काम कर रही है. जाने-माने एनालिस्ट मिंग-ची कुओ ने Apple के फोल्डेबल iPhone के लिए संभावित लॉन्च टाइमलाइन और मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया.

कुओ के अनुसार, Apple हार्डवेयर इनोवेशन पर ज्यादा ध्यान दे रहा है, जिससे कंपनी AI रेस में अपनी देरी की भरपाई करने पर काम कर रहा है. हाल ही में कंपनी ने आईफोन एयर पेश किया था, जो यूजर्स को बहुत ज्यादा पसंद नहीं आया. अब एप्पल को अपनी स्ट्रेटिजी बदलनी पड़ रही है. iPhone Air के अगले वर्जन देरी हो सकती है, लेकिन फोल्डेबल आईफोन के प्रोडक्शन में तेजी आई है. 

फोल्डेबल आईफोन प्रोडक्शन टारगेट और लॉन्च टाइमलाइन:

Apple ने 2026 की दूसरी छमाही में नेक्स्ट जनरेशन iPhone Air को लॉन्च करने का प्लान बनाया है. इसके बाद कुछ और मॉडल्स लॉन्च किए जाएंगे, जिनमें दो प्रो मॉडल और एक फोल्डेबल फोन होगा. हालांकि, इस बार Air का प्रोडक्शन टारगेट कंपनी के सोचे गए आंकड़ों से कम रहा. ऐसे में Apple ने Air के अपडेट को 2027 तक बढ़ा दिया गया है. 

एप्पल फोल्डेबल के संभावित फीचर्स:

कुओ का अनुमान है कि फोल्डेबल iPhone एक हाई-एंड लग्जरी डिवाइस होगा जिसके अनुमानित स्पेसिफिकेशन्स भी प्रीमियम हो सकते हैं. सबसे पहले की बात करें तो यह 2,000 डॉलर से ज्यादा हो सकती है. भारतीय कीमत के अनुसार यह 1.80 लाख रुपये हो सकती है. फोन को खोलने पर लगभग 9 mm मोटा और मोड़ने पर 9.2 mm मोटा है. शुरुआती लीक से पता चलता है कि पहला फोल्डेबल iPhone मौजूदा iPhone लाइनअप से अलग दिख सकता है. 

उम्मीद की जा रही है कि फोल्डेबल iPhone पतले फोल्डेबल डिजाइन के लिए फेस आईडी को हटा सकता है. वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि कंपनी 24 मेगापिक्सल का अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा भी दिया गया है. वहीं, यह भी बताया जा रहा है कि फोल्डेबल iPhone में कवर डिस्प्ले पर एक 24 मेगापिक्सल कैमरा दिया जा सकता है. इस फोल्डेबल iPhone में दो 48 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जा सकता है. इसमें से एक स्टैंडर्ड और एक अल्ट्रावाइड सेंसर दिया जा सकता है.