menu-icon
India Daily

iPhone 16 और iPhone 17 सीरीज पर अब तक का सबसे तगड़ा डिस्काउंट, यहां जानें कितने में मिलेगा कौन-सा प्रोडक्ट

अगर आप अपने लिए एक नया एप्पल प्रोडक्ट खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां हम आपको विजय सेल्स पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में बता रहे हैं.

Shilpa Shrivastava
iPhone 16 और iPhone 17 सीरीज पर अब तक का सबसे तगड़ा डिस्काउंट, यहां जानें कितने में मिलेगा कौन-सा प्रोडक्ट
Courtesy: Apple

नई दिल्ली: विजय सेल्स पर एप्पल शॉपिंग बोनान्जा शुरू हो चुका है. यह सेल 28 दिसंबर, 2025 से 4 जनवरी, 2026 तक चलेगी. इश लिमिटेड टाइम इवेंट के दौरान, ग्राहक पूरे Apple प्रोडक्ट लाइनअप पर डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं. इसमें iPhone 17 सीरीज, MacBooks, iPads और Apple Watches शामिल हैं. इन सभी पर प्राइस कट के साथ बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है. 

फ्लैट डिस्काउंट के अलावा, ग्राहक 10,000 रुपये तक के एक्सचेंज बोनस का फायदा उठा सकते हैं. विजय सेल्स के फिजिकल स्टोर और ऑनलाइन vijaysales.com पर उपलब्ध है. चलिए जानते हैं क्या-क्या ऑफर्स दिए जा रहे हैं.

विजय सेल्स पर मिल रहे बैंक ऑफर:

MyVS लॉयल्टी प्रोग्राम भी उपलब्ध:

MyVS लॉयल्टी प्रोग्राम के मेंबर को हर बार खरीदारी पर प्वाइंट दिए जाएंगे. जो लोग इस प्रोग्राम के बारे में नहीं जानते हैं, उनके लिए बता दें कि जो भी लॉयल्टी प्वाइंट कमाए जाते हैं वो एक प्वाइंट 1 रुपये के बराबर है. इसे विजय सेल्स में भविष्य की खरीदारी के दौरान रिडीम किया जा सकता है.

किन प्रोडक्ट पर मिलेगा कितना डिस्काउंट:

प्रोडक्ट (बेस वेरिएंट) सेल प्राइस बैंक डिस्काउंट डिस्काउंटेड कीमत एक्सचेंज बोनस
iPhone 17 (256 GB) ₹82,900 ₹4,000 ₹78,900 9,000 रुपये तक
iPhone 17 Pro (256 GB) ₹1,25,490 ₹4,000 ₹1,21,490 9,000 रुपये तक
iPhone 17 Pro Max (256 GB) ₹1,38,490 ₹4,000 ₹1,34,490 9,000 रुपये तक
iPhone Air (256 GB) ₹94,900 ₹4,000 ₹90,900 9,000 रुपये तक
iPhone 16 (128 GB) ₹60,990 ₹3,000 ₹57,990 9,000 रुपये तक
iPhone 16 E (128 GB) ₹50,990 ₹4,000 ₹46,990 9,000 रुपये तक
MacBook Air (M4, 13-inch) ₹89,990 ₹10,000 ₹79,990 10,000 रुपये तक
MacBook Pro (M5 Chip) ₹1,57,990 ₹5,000 ₹1,52,990 10,000 रुपये तक
iPad Pro 13-inch (M5) ₹1,19,490 ₹3,000 ₹1,16,490 -
Apple Watch Series 11 ₹43,490 ₹2,500 ₹40,990 2,000 रुपये तक
AirPods Pro (3rd Gen) ₹23,990 ₹2,000 ₹21,990 -