नोएडा के सेक्टर-58 से एक दिल को निचोड़ देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में एक गाड़ी में बैठा युवक सोसाइटी से बाहर जा रहा था. गेट का बैरियर न खुलने से भड़के इस शख्स ने अपनी गाड़ी सीधे बैरियर पर चढ़ा दी और उसे तोड़ दिया. उसके बाद उसने जो किया उससे हर इंसान का दिल दहल जाएगा.
इस घटना का 21 सेकंड का वीडियो सामने वायरल हो रहा है. उसमें गेट की एक तरफ पहले से ही ट्रक और अन्य कार खड़ी थी. इसी बीच अंदर से एक तेज रफ्तार काली बलेनो कार बाहर निकलने के लिए वहां आती है. चालक केवल एक या दो सेकंड के लिए गाड़ी रोकता है और फिर अचानक गुस्से में आकर बैरियर पर कार चढ़ा देता है.
In Noida, a man beat a watchman just because the gate opened a second late pic.twitter.com/SJfo9YAtwE
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) May 2, 2026Also Read
उसी समय वहां ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षा गार्ड ने हिम्मत दिखाते हुए इसका विरोध किया. गार्ड का यह रवैया उस युवक को बिल्कुल भी रास नहीं आया. उसने अपनी कार गेट से चंद कदमों की दूरी पर रोकी और गुस्से में बाहर निकल आया. फिर बिना कुछ सोचे-समझे उसने गार्ड को जोर से धक्का दिया और उसे जमीन पर पटक दिया.
शनिवार को इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं. सोसाइटी के निवासियों और आम लोगों ने इस युवक की गुंडागर्दी पर गुस्से जता रहे हैं.
पुलिस ने इस वायरल फुटेज का तत्काल संज्ञान लिया. एक विशेष टीम इस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुट गई है. बलेनो कार के नंबर और वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. जल्द ही युव को पकड़ लिया जाएगा.