menu-icon
India Daily

Mahakumbh Fire: महाकुंभ मेले में दो गाड़ियां जलकर हुईं राख, टला बड़ा हादसा

Mahakumbh Fire: प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन किया गया है और यहां आज बड़ा हादसा होने से टल गया है. यहां पार्किंग में खड़ी गाड़ियां अचानक जलने लगी.

Shilpa Shrivastava
Mahakumbh Fire: महाकुंभ मेले में दो गाड़ियां जलकर हुईं राख, टला बड़ा हादसा
Courtesy: ANI

Mahakumbh Fire: प्रयागराज महाकुंभ में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. मेला क्षेत्र के सेक्टर-2 में दो गाड़ियों में आग लग गई. इस घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर तुरंत काबू पा लिया. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ. प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था के चलते आग जल्दी बुझा दी गई.

जानकारी के अनुसार, फायर ब्रिगेड को सूचना मिली कि सरदार पटेल सेवा संस्थान के पास एक अर्टिगा गाड़ी में आग लगी है. इसके बाद छह फायर बुलेट और छह वाटर टेंडर को मौके पर भेजा गया. आग तेजी से फैल रही थी, लेकिन इससे पहले कि वह ज्यादा खतरनाक रूप लेती, 4,500 लीटर पानी की क्षमता वाली एक बड़ी गाड़ी से आग पर काबू पा लिया गया. 

दो गाड़ियों में लगी आग:

इस गाड़ी के पास ही एक और कार खड़ी थी, जो आग की चपेट में आ गई थी. यह कार झारखंड की थी, लेकिन पूरी कार जलने से पहले ही इसे बुझा दिया गया. इस घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ. यह मेला क्षेत्र में आग लगने की दूसरी घटना थी. 

 

इससे पहले 19 जनवरी को महाकुंभ के शास्त्री ब्रिज के पास सेक्टर-19 में गीता प्रेस के कैंप में आग लग गई थी. उस समय गीता प्रेस की रसोई में छोटे गैस सिलेंडर से चाय बनाते वक्त गैस लीक हो गया था, जिससे आग लगी. आग लगने से रसोई में रखे दो गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गए थे. हालांकि प्रशासन की मुस्तैदी के कारण इस आग पर भी जल्दी काबू पा लिया गया था.

इन घटनाओं से यह साफ है कि महाकुंभ में प्रशासन की तैयारियां मजबूत हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जरूरी कदम उठाए जाते हैं.