UP Encounter: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना हुई, जिसमें 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश, नईम ने अपने सौतेले भाई के परिवार के पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी. इस वारदात में एक दंपति और उनकी तीन बेटियां शामिल थीं, जिनमें एक साल की बच्ची भी थी. हत्या के बाद, नईम घर का ताला लगाकर फरार हो गया था.
जांच में पता चला कि नईम जो कि एक मिस्त्री का काम करता था, ने इस हत्याकांड को पहले से साजिश रचकर अंजाम दिया था. हत्या करने के बाद वह घर का ताला लगाकर फरार हो गया था. पुलिस ने नईम को पकड़ने के लिए कड़ी मेहनत की और उसके बारे में जानकारी जुटाई. वह बार-बार भेष बदलकर महाराष्ट्र और दिल्ली सहित कई जगहों पर छुपता रहा. पुलिस ने नईम की तलाश के लिए एक बड़ा अभियान चलाया और अंत में उसे ढूंढ निकाला.
नईम पर हत्या, धोखाधड़ी और अन्य गंभीर अपराधों के मामले दर्ज थे. पुलिस ने कई दिनों तक नईम की तलाश की और लगातार छानबीन करने और दबिश के बाद पुलिस ने आखिराकर उसे ढूंढ ही लिया और नईम एनकाउंटर में मारा गया.
#WATCH मेरठ: एसएसपी विपिन ताडा ने बताया, "पति-पत्नी और उनके 3 बच्चों की हत्या के मामले में वांछित अपराधी नईम की आज पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।"
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 25, 2025
(सोर्स- पुलिस मीडिया सेल) pic.twitter.com/S1vZF8OU65
यह खौफनाक घटना 9 जनवरी को हुई, जब पुलिस को लिसाड़ी गेट इलाके के सोहेल गार्डन स्थित एक घर से पांच शव मिलने की सूचना मिली. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर का दरवाजा तोड़ा, तो अंदर मोइन और उसकी पत्नी असमा के शव फर्श पर पड़े मिले. तीनों बच्चियों के शव बेड बॉक्स से बरामद हुए, जिनमें एक साल की बच्ची की लाश बोरी में छिपाई गई थी. यह पूरी वारदात बेहद दर्दनाक थी, क्योंकि इन मासूमों की हत्या बड़े ही बेरहमी से की गई थी.