नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच तनातनी जारी है. बीजेपी नेता तरुण चुघ ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को लीगल नोटिस भेजा है. दरअसल पिछले दिनों पंजाब में हुए बम धमाकों के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया था. भगवंत सिंह मान के इस बयान पर तरुण चुघ की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि है संवैधानिक पद पर रहते गैर जिम्मेदाराना बयान देने पर मान को माफी मांगनी चाहिए.
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने भगवंत सिंह मान को लीगल नोटिस भेजते हुए कहा है कि वह अपने बयान के लिए सात दिन में माफी मांगें. उन्होंने ऐसा नहीं किया तो हम कोर्ट जाएंगे. मानहानि समेत अन्य धाराओं में उनके खिलाफ वाद दायर करेंगे. चुघ ने कहा कि सीएम पंजाब के इस बयान से बीजेपी की छवि धूमिल हुई है. पार्टी के कार्यकर्ताओं को आघात पहुंचा है. उनके पास कोई सबूत है तो दिखाएं. बिना सबूत पार्टी की बदनामी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
बीजेपी महासचिव की ओर से भेजे गए लीगल नोटिस में कहा कि पंजाब के डीजीपी ने बम धमाकों के बाद दिए अधिकारिक बयान में बम धमाकों को आईएसआई समर्थित नेटवर्क की साजिश करार दिया था, डीजीपी का यह बयान ही मुख्यमंत्री मान के बयान की हकीकत उजागर करता है. नोटिस में कहा गया है कि यह बयान बेहद गैर जिम्मेदाराना, भड़काऊ, मानहानिकारक और राष्ट्रहित के खिलाफ है. मानहानि के दायरे में आने वाले इस बयान को मुख्यमंत्री सात दिन में वापस लें और प्रिंट, इलेक्ट्रोनिक व सोशल मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें, नहीं तो बीजेपी उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी.
ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ ਕੱਲ੍ਹ ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਬਿਆਨ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਬੇਤੁਕਾ, ਬੇਤੁਕਾ, ਝੂਠ ਨਾਲ ਭਰਪੂਰ ਅਤੇ ਅਪਰਾਧਿਕ ਮਾਨਸਿਕਤਾ ਨੂੰ ਦਰਸਾਉਂਦਾ ਹੈ।
— Tarun Chugh (@tarunchughbjp) May 7, 2026
ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦਫ਼ਤਰ ਦੀ ਸ਼ਾਨ ਨੂੰ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਢਾਹ ਲਗਾਉਂਦੇ ਹੋਏ, ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਭਾਜਪਾ ਵਿਰੁੱਧ ਬੇਬੁਨਿਆਦ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਏ ਹਨ, ਪਾਰਟੀ 'ਤੇ - ਬਿਨਾਂ ਕਿਸੇ ਸਬੂਤ ਦੇ - ਬੰਬ… pic.twitter.com/jhlDr8ykNN
लीगल नोटिस में कहा गया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने संवैधानिक पद पर रहते हुए जो कृत्य किया है, उससे सीएम पद की गरिमा को भी ठेस पहुंची है. इतना ही नहीं मुख्यमंत्री का यह बयान आतंकियों के लिए राजनैतिक संरक्षण है. बीजेपी का सवाल है कि भगवंत सिंह मान राष्ट्र विरोधी ताकतों को राजनीतिक कवर देने का काम क्यों कर रहे हैं. तरुण चुघ ने बताया कि आज बीजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के नेतृत्व में डीजीपी गौरव यादव से भी मिलेगा.