नशे में धुत पुलिसकर्मी ने 22 साल की लड़की पर चढ़ा दी कार, मौके पर मौत; लोगों ने किया हंगामा

हरियाणा के अंबाला में रक्षक कहे जाने वाला पुलिसकर्मी एक लड़की के जान जाने का कारण बन गया. नशे में धुत पुलिसकर्मी ने 22 साल की लड़की पर कार चढ़ा दिया.

X (@vani_mehrotra)
Shanu Sharma

हरियाणा के अंबाला से अपराध की एक बड़ी खबर सामने आ रही है. इस घटना में कानून की रक्षा करने वाले व्यक्ति ने ही अपराध किया है. मिल रही जानकारी के मुताबिक नशे में धुत एक पुलिसकर्मी ने 22 साल की लड़की पर कार चढ़ा दी, जिससे उसकी मौत हो गई.

अंबाला की यह घटना काली पलटन पुल के पास की बताई जा रही है. जिसमें एक नशे में धुत पुलिसकर्मी ने एक ई-रिक्शा को अपनी कार से टक्कर मार दी, जिससे उसपर बैठी लड़की गिर गई. हालांकि इतने पर भी पुलिस रुकने के बजाए उसपर कार चढ़ा दी, जिससे उसकी मौत हो गई. 

क्या है पूरा मामला?

इस घटना में आसपास के लोगों ने सक्रियता दिखाते हुए पुलिसकर्मी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. इस घटना से लोगों में गुस्सा का माहौल है, अंबाला अस्पताल में देर रात लोगों ने जमकर हंगामा मचाया. हालांकि पुलिस अभी इसपर कोई भी बयान जारी नहीं की है. वहीं लड़की की पहचान निकिता के रूप में की गई है. घटना को सामने से देखने वाले एक प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस घटना में पुलिसकर्मी ने हद तब पार कर दी, जब लड़की के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी. ई-रिक्शा को टक्कर मारने के बाद पुलिसकर्मी गाड़ी भगाने की कोशिश कर रहा था, इसी क्रम में उसने लड़की पर गाड़ी चढ़ा दी,  जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

परिवार वालों ने की न्याय की मांग 

पुलिस को एक रक्षक के रूप में देखा जाता है, लेकिन जब वहीं किसी के जान का दुश्मन बन जाए तो लोगों का भरोसा कम होने लगता है. पुलिस ने इस मामले में जमकर हंगामा मचाया और कहा कि पुलिसकर्मी उस समय नशे में धुत था और बहुत स्पीड में था. उसने जमीन पर गिरी लड़की को उठाकर अस्पताल पहुंचाने के बजाए उसपर गाड़ी चढ़ाकर उसे मारना ज्यादा सही समझा. अब इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी कोई भी जानकारी साझा नहीं किया गया है. वहीं परिवार वालों ने इस घटना पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त सजा की मांग की है. उनका कहना है कि पुलिसकर्मी ने उनकी बच्ची की जान ले ली. परिवार में लोगों का बुरा हाल हो गया है.