बिहार के ट्रेन में घटी एक घटना ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खिंचा है. मिल रही जानकारी के मुताबिक साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन में एक महिला ने कोच में ही बच्ची को जन्म दिया है. इस पूरी घटना को देख वहां मौजूद लोग भावुक हो गए. हालांकि ट्रेन रुकते ही महिला और नवजात को अस्पताल पहुंचाया गया.
मिल रही जानकारी के मुताबिक महिला ट्रेन में अकेले दो बच्चों के साथ सफर कर रही थी. इसी दौरान उसे दर्द शुरू हो गया, महिला को अस्पताल पहुंचाया जाए इससे पहले ही ट्रेन में महिला ने एक बच्ची को जन्म दे दिया.
बिहार एक्सप्रेस में बुधवार को कोच एस-1 में एक महिला यात्री को अचानक प्रसव पीड़ा शुरु हो गया. वहां मौजूद लोगों को पहले लगा कि शायद महिला की तबीयत बिगड़ रही है, लेकिन देखते ही देखते महिला दर्द से चिल्लाने लगी. वहां की स्थिति बहुत ही गंभीर हो गया.
महिला अपने दो बच्चों के साथ अकेले यात्रा कर रही थी. हालांकि वहां मौजूद अन्य यात्रियों ने उसे तुरंत मदद दिया और रेलवे स्टाफ को सूचना दी. लेकिन ट्रेन कहीं रुकता और उसे अस्पताल ले जाया जाता, उससे पहले ही महिला ने एक बच्ची को जन्म दे दिया. रायपुर से पटना आ रही इस महिला को आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने झाझा स्टेशन पर उतार लिया.
ट्रेन रुकते ही आरपीएफ और जीआरपी की मदद से महिला और नवजात को 'ऑपरेशन सेवा' के तहत एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया. मदद के लिए पहुंची टीम ने एक मिनट की भी देरी नहीं की, जिससे महिला और नवजात दोनों की जान बच गई. झाझा के रेफरल अस्पताल में दोनों को भर्ती कराया गया. शुरुआती उपचार देने के बाद डॉक्टर ने दोनोंको स्वस्थ बताया है.
वहीं इस घटना पर डॉक्टरों ने महिला के परिवार वालों पर लापरवाही का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि गर्भवती महिला को दो बच्चों के साथ अकेले जाने के लिए छोड़ दिया गया, इस दौरान कोई भी दूसरा व्यक्ति उसके साथ नहीं था. हालांकि वहां मौजूद लोगों ने इंसानियत दिखाई और उसकी मदद की. जिससे दोनों की जान बच सकी. महिला के इस संघर्ष को देख ट्रेन में सफर कर रहे लोग भावुक हो गए.