menu-icon
India Daily

भारत बंद के बीच क्या खुलेंगे बैंक? ब्रांच पहुंचने से पहले यहां चेक करें अपडेट

कई संगठनों द्वारा आज भारत बंद का आह्वान किया गया है. ऐसे में क्या बैंक भी बंद रहेगा, इसके बारे में देश के कई प्रमुख बैंकों ने खुद जानकारी दी है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
भारत बंद के बीच क्या खुलेंगे बैंक? ब्रांच पहुंचने से पहले यहां चेक करें अपडेट
Courtesy: ANI

कर्मचारी और किसान संगठनों द्वारा आज यानी 12 फरवरी को भारत बंद का ऐलान किया गया है. इस घोषणा से लोगों के मन में सवाल है कि क्या आज बैंक भी खुले रहेंगे या बंद? ऐसे में देश के कई बड़े बैंकों ने खुद इस बारे में जानकारी दी है. ऐसे में अगर आपका भी आज बैंक जाने का प्लान है तो उससे पहले यहां जान लें कि आज आपके काम हो पाएंगे भी या नहीं. 

देश के कई बड़े बैंकों ने इस हड़ताल के बारे में जानकारी देते हुए अपने ग्राहकों को इसके प्रभाव के बारे में बताया है. ईटी के रिपोर्ट के मुताबिक देश के कई बड़े सरकारी बैंकों ने अपने ग्राहकों को बताया है कि आज बैंक खुलेंगे या नहीं और खुलेंगे तो कौन से काम होंगे या नहीं.

आज बैंक खुले रहेंगे या बंद?

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने बयान में कहा कि 12 फरवरी को बैंक के सभी ब्रांच खुलेंगे लेकिन केवल जरूरी काम ही हो पाएगा. हड़ताल की वजह से कामकाज पर असर पड़ेगा और सेवाएं प्रभावित होगी, लेकिन कर्मचारियों के कमी की वजह से सेवाएं बाधित हो सकती है. बैंक ऑफ बड़ौदा ने मैसेज के माध्यम से अपने ग्राहकों को बताया कि सामान्य सेवाएं जारी रखी जाएगी, लेकिन कर्मचारियों की संख्या कम होने के कारण बैंक में ज्यादा समय लग सकते हैं और अन्य सेवाओं में परेशानी भी हो सकती है. वहीं यूको बैंक ने भी अपने कर्मचारियों को इस हड़ताल के बारे में जानकारी देते हुए अपने बयान में कहा कि जरूरी बैंकिंग सेवा चालू है लेकिन अपने जरूरी काम पहले निपाटने की कोशिश करें. 

क्या  है कर्मचारियों की मांग?

 बैंक संगठनों ने भी सरकार द्वारा प्रस्तावित नए लेबर कोड का विरोध जताया है. उनका मानना है कि इस कानून के कारण कर्मचारी के अधिकार कमजोर हो जाएंगे. इसके अलावा फाइव डे वर्किंग की मांग भी की जा रही है. उन्होंने काम के बोझ की वजह से हफ्ते में दो छुट्टी की मांग की है. हालांकि यह मांग काफी समय से की जा रही है. उनका कहना है कि कर्मचारियों का जीवन इससे संतुलित होगा. कुल मिलाकर आज हड़ताल की वजह से बैंक में सेवाएं प्रभावित तो रहेंगी लेकिन बंद नहीं. इसलिए कोशिश करें कि अपने अधिकतर काम ऑनलाइन निपटा  लें. हालांकि फरवरी महीने में कई छुट्टियां हैं इसका भी ध्यान रखना जरूरी है.