गाजीपुर: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मौजूद गाजीपुर बॉर्डर टोल प्लाजा के पास भयंकर एक्सीडेंट हुआ है. इसमें एक कार और ट्रक की टक्कर हो गई है, जिससे दो लोगों की मौत हो गई है. बता दें कि सुबह-सुबह हुए इस हादसे के बाद दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस में गाजीपुर के पास भारी ट्रैफिक जाम लग गया. राहत और बचाव का काम जारी है.
एक्सीडेंट का पता चलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. मामले की जांच की जा रही है. बता दें कि यह टक्कर सुबह करीब 7 बजे हाईवे पर गाजीपुर टोल प्लाजा के पास हुई. इश दौरान कार में 5 लोग सवार थे. हादसे में गाड़ी में फंसने से दो महिलाओं की मौत हो गई. वहीं, तीन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया.
#WATCH | Visuals from near Ghazipur Border Toll Plaza on the Delhi-Meerut Expressway, where two people died in an accident after a car rammed into a truck. pic.twitter.com/sA7XwiW6sA
— ANI (@ANI) February 12, 2026Also Read
- दिल्ली: पीरागढ़ी मर्डर मिस्ट्री का कातिल निकला मौलाना कमरुद्दीन, धनवर्षा का झांसा देकर वसूले लाखों और फिर किया ये नापाक काम
- टी-20 वर्ल्ड कप के लिए DMRC की खास तैयारी, भारत-नामीबिया मैच के लिए देर रात तक दौड़ेगी मेट्रो; जानें पूरी टाइमिंग
- चार महीने से बेरोजगार था पति, पॉकेट मनी से पत्नी को दिया गिफ्ट, देखते ही रो पड़ी वाइफ, पोस्ट शेयर कर दुनिया को बताई आपबीती
लक्ष्मी नगर फायर स्टेशन के SO राजवीर सिंह बघेल ने कहा, "हमें सुबह 7:05-7:06 बजे गाजीपुर MCD टोल के पास एक एक्सीडेंट की कॉल मिली. हम मौके पर पहुंचे और कार से दो लोगों को बाहर निकाला. हमारे यहां पहुंचने से पहले, तीन लोगों को हॉस्पिटल ले जाया गया था. एक्सीडेंट के समय कार में कुल पांच लोग मौजूद थे..."
VIDEO | Delhi: Rajvir Singh Baghel, SO, Laxmi Nagar Fire Station, says, "We received a call about an accident near Ghazipur MCD Toll at about 7:05-7:06 am. Our teams rushed to the spot. Two dead bodies were recovered from the mangled remains of the car Driver, two children were… pic.twitter.com/6Lp5vXlBWt
— Press Trust of India (@PTI_News) February 12, 2026
इस एक्सीडेंट के चलते हाईवे पर बहुत ज्यादा जाम लग गया. सुबह के रश आवर में पुलिस अधिकारियों को ट्रैफिक को ठीक करते हुए देखा गया. इसके अलावा पुलिस हाईवे के बीच से कार का मलबा हटाने का भी काम करवा रही थी. यहां देखें जाम की तस्वीर-
VIDEO | Massive traffic jam in Delhi-Meerut Express near Ghazipur after a car rammed into a truck early in the morning. Relief and rescue work underway.#DelhiNews #DelhiMeerutExpressway
— Press Trust of India (@PTI_News) February 12, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/88PLK27FtS
खबर अपडेट हो रही है...