Dwarka Firing: दिल्ली के द्वारका में सोमवार शाम मोटरसाइकिल सवार कुछ अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ फायरिंग की जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया. यह घटना द्वारका के मोहन गार्डन इलाके में शाम करीब 6:23 बजे हुई. बता दें कि जो व्यक्ति घायल हुआ है वो हरियाणा के रोहतक जिले के कबूलपुर घिटोली गांव निवासी बताया जा रहा है. इसकी पहचान 28 वर्षीय मोहित के रूप में हुई है.
व्यक्ति को तारक अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां से पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों ने मोहित पर फायरिंग की. इस दौरान ट्रैफिक बहुत ज्यादा था जिसके चलते हमलावर मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गए.
Delhi: A shooting incident occurred near Dwarka Mor Metro Station. Unidentified assailants opened fire on a 29-year-old man, Mohit Dagar, a resident of Jhajjar, Haryana. Fortunately, Dagar survived the attack and is currently being questioned by police as part of the ongoing… pic.twitter.com/4rgd1hH2a1
— IANS (@ians_india) August 4, 2025Also Read
- अब प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर लगेगी रोक, दिल्ली सरकार ने पेश किया दिल्ली स्कूल शिक्षा विधेयक, जानें विधेयक की बड़ी बातें
- 'ट्रम्प की धमकियों से डरकर पीएम मोदी ने किया सीजफायर', आतिशी का बीजेपी पर हमला
- 'माफी मांगे भाजपा', सत्येन्द्र जैन को सीबीआई से क्लीन चिट मिलने के बाद आप नेताओं ने बीजेपी पर बोला हमला
घायल व्यक्ति को पहले एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और बाद में आगे के इलाज के लिए एम्स के ट्रॉमा सेंटर में ट्रांसफर कर दिया गया. पुलिस ने पुष्टि कर बताया है कि पीड़ित की क्रिमिनल हिस्ट्री रही है और उसके खिलाफ हत्या समेत दो गंभीर मामले दर्ज हैं. पुलिस की टीम इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं. मामला दर्ज कर लिया गया है और हमलावरों की पहचान और पता लगाने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं. पुलिस की जांच जारी है.
दिल्ली के पश्चिम विहार में एक प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार दलाल की उनकी कार में बैठे हुए गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने बताया कि 8 से 10 गोलियां चलाई गईं, जिनमें से कई गाड़ी के आगे से चलाई गईं. गोलीबारी के तुरंत बाद हमलावर फरार हो गए. शुरुआती जांच से पता चलता है कि हमलावर बाइक या स्कूटर पर सवार हो सकते हैं और दलाल पर घात लगाने से पहले उसका पीछा कर रहे होंगे.