बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं के पहनावे पर की गई टिप्पणी पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री के बयान को महिलाओं का अपमान बताते हुए कहा कि यह बयान बिहार की आधी आबादी के प्रति सीधा अपमान है.
नीतीश कुमार ने बिहार के बेगूसराय जिले में अपने 'प्रगति यात्रा' के दौरान एक बयान दिया था. उन्होंने कहा था, "लड़कियां अब इतनी आत्मविश्वास से भरी हुई हैं. वे अच्छी तरह से बोलती हैं और अच्छी ड्रेस पहनती हैं. क्या पहले ऐसी ड्रेसिंग देखने को मिलती थी?" इस बयान को लेकर तेजस्वी यादव ने कड़ा पलटवार किया.
तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को कड़ी चेतावनी दी, कहां कि "आप मुख्यमंत्री हैं, फैशन डिजाइनर नहीं. महिलाओं के कपड़ों पर टिप्पणी करने की बजाय अपने दिमागी स्तर को सुधारें." उन्होंने कहा, "पहले बिहार की बेटियाँ केवल कपड़े ही नहीं, बल्कि आत्मसम्मान, आत्मनिर्भरता और इज्जत भी पहनती थीं. नीतीश जी, आप महिलाओं के कपड़े वैज्ञानिक बनने की कोशिश ना करें."
पहले बिहार की बेटियां कपड़े ही नहीं, स्वाभिमान, स्वावलंबन और सम्मान भी पहनती थीं नीतीश कुमार जी।
‘स्त्री परिधान वैज्ञानिक' मत बनिए’! आप 𝐂𝐌 है 𝐖𝐨𝐦𝐞𝐧 𝐅𝐚𝐬𝐡𝐢𝐨𝐧 𝐃𝐞𝐬𝐢𝐠𝐧𝐞𝐫 नहीं। 'स्त्री परिधान विशेषज्ञ' बनकर अपनी घटिया सोच का प्रदर्शन बंद कीजिए। ये बयान नहीं,… pic.twitter.com/9DPrOqbTjS— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) January 18, 2025Also Read
तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि बिहार की महिलाएँ आज भी आत्मसम्मान और सम्मान से जीती हैं. उनका कहना था कि नीतीश कुमार को यह समझने की जरूरत है कि महिलाओं के पहनावे पर टिप्पणी करना उनकी स्वतंत्रता और गरिमा का उल्लंघन है. महिलाओं को उनकी मेहनत और आत्मविश्वास के लिए सराहा जाना चाहिए, न कि उनके कपड़ों के आधार पर.
इससे पहले तेजस्वी यादव के पिता और राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भी नीतीश कुमार के बारे में विवादित बयान दिया था. लालू यादव ने नीतीश कुमार की 'महिला संवाद यात्रा' पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि वह महिलाओं के कार्यक्रम में महिलाओं को देखने के लिए जा रहे हैं. इस बयान ने भी एक नया विवाद खड़ा कर दिया था.