menu-icon
India Daily

'नेहरू जी अपने जन्मदिन पर कांग्रेस का प्रदर्शन देख रहे हैं', बिहार रिजल्ट के रुझानों पर इंटरनेट पर आई मीम्स की बाढ़

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के शुरुआती रुझानों ने सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ ला दी है. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) लगभग 204 सीटों पर बढ़त बनाकर भारी जीत की ओर बढ़ रहा है, जबकि महागठबंधन और कांग्रेस बुरी तरह पीछे हैं.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
'नेहरू जी अपने जन्मदिन पर कांग्रेस का प्रदर्शन देख रहे हैं', बिहार रिजल्ट के रुझानों पर इंटरनेट पर आई मीम्स की बाढ़
Courtesy: @sagarcasm

बिहार में हुए विधानसभा चुनाव की आज मतगणना जारी है. शुरुआती रुझानों में ही बीजेपी गुट वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) बहुत से आगे निकल गया है और विपक्ष पूरी तरह से धराशायी होता नजर आ रहा है. बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे 14 अक्टूबर यानी उस दिन जारी किए जा रहे हैं जब देश के पहले प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन है. वैसे तो  चाचा नेहरू के जन्मदिन पर ढोल नगाड़े बजने चाहिए थे लेकिन कांग्रेस बिहार ने नतीजों ने कांग्रेस के खेमे में मायूसी की लहर दौड़ा दी है.

अपने जन्मदिन पर नेहरू कांग्रेस को देख रहे हैं

एनडीए की जबरदस्त बढ़त के बीच सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल मीम वह रहा, जिसमें पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन पर तंज कसा गया, 'नेहरू जी अपने जन्मदिन पर कांग्रेस का प्रदर्शन देख रहे हैं.'

अब तक के रुझानों में कांग्रेस पार्टी केवल पांच सीटों पर सिमटती दिखाई दे रही है. कांग्रेस के शर्मनाक प्रदर्शन पर ट्रोलर्स जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

नीचे से चेक कर

जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर पर बने मीम भी खूब चर्चित हो रहे. शुरुआती ट्रेंड्स में JSP एक भी सीट पर आगे नहीं दिखी, जब एग्जिट पोल पहले ही पार्टी के खराब प्रदर्शन का संकेत दे चुके थे. एक मीम में पीके खुद से पूछते नजर आए- 'नीचे से चेक कर'. यूजर्स ने इसे JSP की निराशाजनक शुरुआत से जोड़कर शेयर किया.

 

एक अन्य पोस्ट में जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर कह रहे हैं, 'भाई पीछे रह गया ना मैं.'

साला एग्जिट पोल भी सही निकल गया

एक अन्य पोस्ट में महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार रहे तेजस्वी यादव पर भी तंज करा गया है जिसमें वो कह रहे हैं, 'और जब हमारी बारी आई सीएम बनने की तो साला एग्जिट पोल भी सही निकल गया.'

10वीं बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं नीतीश कुमार

चुनाव आयोग के अब तक के रुझानों में एनडीए प्रचंड बहुमत के साथ बिहार में सरकार बना रहा है और इसी के साथ नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. वहीं ताजा रुझानों में कांग्रेस पार्टी 5 सीटों पर लीड कर रही है.

अन्य मीम्स