तैयार हो गई 'सम्राट सेना'! निशांत कुमार, विजय कुमार सिन्हा समेत बिहार कैबिनेट के 32 मंत्रियों ने ली शपथ
Bihar Cabinet Swearing in Ceremony: बिहार कैबिनेट के कई मंत्रियों ने आज शपथ ग्रहण की, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हैं.
Bihar Cabinet Swearing in Ceremony: पटना: बिहार में कैबिनेट का विस्तार हो चुका है. पटना के गांधी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और अन्य नेताओं की मौजूदगी में 32 मंत्रियों ने शपथ ली. बता दें कि बिहार कैबिनेट में विजय कुमार सिन्हा, श्रवण कुमार, निशांत कुमार समेत तमाम नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है. वहीं, राम कृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, दामोदर रावत, संजय सिंह ‘टाइगर’ और अशोक चौधरी ने भी बिहार के मंत्री के रूप में शपथ ली.
इस विस्तार के सबसे बड़े सरप्राइज में से था नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का कैबिनेट में शामिल होना. यहां जानें कि बिहार कैबिनेट में किस पार्टी के कौन-से नेता शामिल हुए हैं.
शपथ लेने वाले बिहार के मंत्रियों की पूरी लिस्ट:
भाजपा: राम कृपाल यादव, केदार गुप्ता, नीतीश मिश्रा, मिथलेश तिवारी, रमा निषाद, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जयसवाल, प्रमोद चंद्रवंशी, लखविंदर पासवान, संजय सिंह टाइगर, इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र, नंदकिशोर राम, रामचन्द्र प्रसाद, अरुण शंकर प्रसाद और श्रेयसी सिंह
जद(यू): निशांत कुमार, श्रवण कुमार, मदन सहनी, लेसी सिंह, श्वेता गुप्ता, भगवान सिंह कुशवाह, दामोदर रावत, बुलो मंडल, सुनील कुमार, शीला मंडल, रत्नेश सदा, जामा खान और अशोक चौधरी
एलजेपी(आर): संजय पासवान, संजय सिंह, हैम(एस) और संतोष सुमन
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम): दीपक प्रकाश
NDA ने की बिहार में वापसी:
बता दें कि साल 2025 के चुनावों के बाद, NDA ने 202 सीटों के भारी बहुमत के साथ बिहार में सत्ता में वापसी की है. बता दें कि अकेले BJP और JD(U) को 174 सीटें मिलीं. इससे बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. बता दें कि पहले नीतीश कुमार ने सीएम के तौर पर शपथ ली थी, लेकिन इसके बाद उन्होंने राज्यसभा का सदस्य बनने के लिए इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद से इनके बेटे निशांत को पार्टी में शामिल करने की मांग हो रही थी. अब आखिरकार औपचारिक रूप से निशांत कुमार बिहार कैबिनेट में शामिल हो गए हैं.