menu-icon
India Daily

'तीन तलाक देने के बाद देवर से हलाला के लिए प्रताडना...', 26 साल की रेहाना खातून की आपबीती सुन हिल जाएंगे

बिहार के बेतिया में तीन तलाक का मामला सामने आया है. जिसमें पति ने महिला को तलाक दे दिया और फिर ससुराल वाले उस पर 'हलाला' करने का दबाव बनाने लगे.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
'तीन तलाक देने के बाद देवर से हलाला के लिए प्रताडना...', 26 साल की रेहाना खातून की आपबीती सुन हिल जाएंगे
Courtesy: Pinterest

भारत में तीन तलाक अब पूरी तरह गैर कानूनी है, इसके बावजूद समाज में अभी भी ऐसे मामले देखने को मिलते रहते हैं. बिहार के बेतिया में एक ऐसी ही रूह को कंपा देने वाली घटना सामने आई है. जिसमें एक 26 साल की महिला की मौत भी हो गई. 

पीड़ित महिला रेहाना खातून के परिजनों ने उनकी मौत  का आरोप उनके सुसराल पक्ष पर लगाया है. मृतका के परिवार ने आरोप लगाया कि तलाक के बाद रेहाना के ससुराल वाले उसपर देवर के साथ 'हलाला' करने का दबाव बना रहे थे. यह घटना बेतिया के वार्ड नंब 32 मनसा टोला की बताई जा रही है.

क्या है पूरा मामला?

इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि रेहाना खातून की शादी 2 सितंबर 2019 को मसकुर उफ लाडले से हुई थी. जिससे उसके दो छोटे बच्चे का भी जन्म हुआ. बेट का नाम रेयान और बेटी का नाम आयत है. परिवार वालों ने बताया कि कुछ दिनों पहले पत्ति-पत्नी के बीच किसी बात पर विवाद हुआ. इस दौरान गुस्से में आकर पति ने रेहाना को तलाक दे दिया. जिसके बाद फिर से शादी करने के लिए ससुराल वाले रेहाना पर हलाला की प्रक्रिया को मानने के लिए दबाव बना रहे थे. मृतका के  मायके वालों का कहना है कि उसके ससुराल पक्ष उसका हलाल उसके ही अपने देवर से करना चाहता थे. लेकिन पीड़िता तैयार नहीं हुई, जिसके बाद ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित किया. जिससे उसकी मौत हो गई.

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

रेहाना की तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार को आनन-फानन में अस्पताल में जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मिल रही जानकारी के मुताबिक इस दौरान ससुराल के लोग महिला के शव को लेकर निकलने की कोशिश कर रहे थे, तभी पुलिस वहां पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया. हालांकि पुलिस के एक्शन के बाद पीड़ित के सुसराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए. मृतका के पिता ने इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई. वहीं पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हालांकि अभी लिखित शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है, इसके बाद पुलिस एक्शन लेगी.