T20 World Cup IND Vs BAN: 2 जून से टी20 विश्व कप का आगाज हो रहा है. आगाज से पहले भारतीय टीम बांग्लादेश पर हाथ साफ करेगी. दरअसल, दोनों के बीच वार्म अप मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले को लेकर भी भारतीय फैंस जोश में हैं. कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में बांग्लादेश को हराकर विश्व कप के लीग मुकाबले से पहले ही जीत का आगाज करना चाहेंगे. बांग्लादेश और भारत के बीच भले ही ये वार्म अप मैच है लेकिन इस मैच से फैंस को अमेरिकी पिचों पर भारत कैसा प्रदर्शन कर सकता है इस बात का अंदाजा लग जाएगा. भारत के बल्लेबाज किस तरह के शॉट खेलेंगे या गेंदबाज किसी तरह से गेंदबाजी करेंगे वार्म अप मैच में इन सब का अंदाजा लग ही जाएगा.
भारत विश्व शुरू होने से ठीक एक दिन पहले यानी 1 जून को बांग्लादेश के साथ अपना इकलौता वार्म अप मैच खेलेगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा. यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
2 जून से विश्व कप के लीग मैचों की शुरुआत हो जाएगी. मेजबान अमेरिका और कनाडा के बीच टी20 विश्व कप का पहला मुकाबला खेला जाएगा. भारत की बात करें तो भारत अपना पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड से खेलेगा. भारत ग्रुप ए में है. ग्रुप ए में भारत के अलावा पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा और अमेरिका है. विश्व कप में 20 टीमें भाग ले रही है. इन्हें 4 ग्रुप में बांटा गया है. हर ग्रुप में 5 टीमें शामिल हैं. लीग मुकाबले के बाद टॉप 2 टीम हर ग्रुप से क्वालीफाई करेंगी. टॉप 8 के बाद 4 चार सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी.
भारतीय टीम की 15 सदस्यीय टीम कुछ इस प्रकार है- रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली., सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज