menu-icon
India Daily

मां साईं भक्त..पिता जाते हैं चर्च..तो फिर किस धर्म को मानते हैं थलपति विजय?

तमिलनाडु चुनाव में विजय की पार्टी TVK राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है. इतनी बड़ी जीत के बाद अब थलपति विजय की राजनीति के साथ-साथ उनके धर्म और उनके फैमिली बैकग्राउंड की चर्चा जोरों पर है.

Kuldeep Sharma
Edited By: Kuldeep Sharma
मां साईं भक्त..पिता जाते हैं चर्च..तो फिर किस धर्म को मानते हैं थलपति विजय?
Courtesy: grok

साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलपति विजय इस समय काफी चर्चाओं में हैं. खास बात यह है कि ये चर्चा सिर्फ उनकी राजनीति के कारण नहीं हो रही है बल्कि विजय अपने निजी जीवन की वजह से भी हो रही हैं. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी टीवीके के शानदार प्रदर्शन के बाद विजय को अगले चीफ मिनिस्टर के तौर पर देखा जा रहा है. इसी बीच सोशल मीडिया और इंटरनेट पर लोग उनके धर्म, परिवार और पर्सनल लाइफ से जुड़ी जानकारी भी तेजी से सर्ट कर रहे हैं. खासतौर पर उनके पूरे नाम और फैमिली बैकग्राउंड को लेकर लोगों में खासी दिलचस्पी देखी जा रही है.

क्या है विजय का फैमिली बैकग्राउंड

जानकारी के मुताबिक थलपति विजय का पूरा नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है. उनका नाम अक्सर लोगों के बीच उनके धर्म को लेकर एक्साइटमेंट पैदा करता है. दरअसस विजय ऐसे परिवार से आते हैं जहां दो अलग-अलग धार्मिक परंपराओं का असर देखने को मिलता है. उनके पिता एसए चंद्रशेखर तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक हैं और ईसाई समुदाय से ताल्लुक रखते हैं. वहीं उनकी मां शोभा चंद्रशेखर हिंदू धर्म को मानती हैं. विजय की मां ने एक इंटरव्यू में बताया भी था कि उन दोनों ने लव मैरिज की थी.

धर्म से नहीं पहचाने गए विजय

विजय का जन्म कैथोलिक ईसाई परिवार में हुआ है लेकिन उन्होंने कभी भी खुद को किसी एक धर्म तक सीमित करके पेश नहीं किया. हमेशा ही सार्वजनिक मंचों पर वह ह्यूमैनिटी, सोशल वैल्यू और कल्चरल कनेक्शन की बात करते दिखाई देते हैं. यही कारण है कि उनके फैन्स उन्हें धार्मिक पहचान से ज्यादा एक सामाजिक और लोकप्रिय नेता के रूप में देखते हैं. विजय का शांत स्वभाव और विवादों से दूरी बनाए रखना भी उनकी छवि को मजबूत बनाता है.

हिंदु परंपराओं को मानते हैं विजय?

विजय कई मौकों पर अपनी मां के साथ हिंदू मंदिरों में जाते देखे गए हैं. सार्वजनिक कार्यक्रमों और निजी तस्वीरों में उनके माथे पर चंदन का तिलक और गले में रुद्राक्ष की माला भी देखी गई है. इससे साफ होता है कि वह हिंदू परंपराओं का भी सम्मान करते हैं. हालांकि उन्होंने कभी धर्म को लेकर खुलकर राजनीतिक या पब्लिक स्टेटमेंट नहीं दिया है. उनके करीबी लोग मानते हैं कि विजय सभी धर्मों का सम्मान करने में भरोसा रखते हैं.

साईं बाबा को मानती हैं विजय की मां

विजय की मां साईं बाबा की बहुत बड़ी भक्त मानी जाती हैं. कुछ साल पहले उन्होंने चेन्नई में साईं बाबा का एक भव्य मंदिर बनवाने की इच्छा भी जताई थी. रिपोर्ट्स की मानें तो विजय ने बिना किसी प्रचार के इस इच्छा को पूरा करने में मदद की है. परिवार की ओर से कहा गया था कि यह मंदिर सिर्फ पूजा की जगह नहीं बल्कि उनके लिए इमोशनल और स्पिरिचुअल महत्व रखता है. चुनावी सफलता के बीच अब विजय के फैमिली और रिलीजियस बैकग्राउंड लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.