menu-icon
India Daily

IPL 2026 में चैंपियन बनने के लिए KKR ने खेला दांव, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को बनाया कोच

आईपीएल 2025 में खराब प्रदर्शन के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने नए सीजन की शुरुआत से पहले बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने अपने कोचिंग स्टाफ में बदलाव किया है.

mishra
IPL 2026 में चैंपियन बनने के लिए KKR ने खेला दांव, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को बनाया कोच
Courtesy: @mufaddal_vohra (X)

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक बड़ा फैसला लिया है. सीजन की शुरुआत से पहले फ्रेंचाइजी ने कोचिंग स्टाफ में नए खिलाड़ी को शामिल किया है और जिम्मेदारी सौंपी है.

दरअसल, टीम ने एक बड़ा फैसला लिया है और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन को सहायक कोच बना सकती है. यह कदम टीम को फिर से चैंपियन बनाने की दिशा में मजबूत कदम साबित हो सकता है. 

शेन वॉटसन की नई भूमिका

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक शेन वॉटसन अब KKR के सहायक कोच के रूप में काम करेंगे. वे मुख्य कोच अभिषेक नायर के साथ मिलकर टीम की रणनीति बनाएंगे. अभिषेक नायर को हाल ही में तीन बार की चैंपियन टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है. 

वॉटसन IPL में कोचिंग की दुनिया में तीन साल बाद वापसी कर रहे हैं. इससे पहले वे दिल्ली कैपिटल्स में रिकी पोंटिंग के साथ सहायक कोच थे. अब वे कोलकाता को चैंपियन बनाने के लिए अहम भूमिका निभाने वाले हैं. इससे पहले अभिषेक नायर को कोलकाता ने अपना नया हेड कोच बनाया था.

शेन वॉटसन का करियर

44 साल के वॉटसन ऑस्ट्रेलिया के लिए 59 टेस्ट, 190 वनडे और 58 टी20 मैच खेल चुके हैं. वे एक अनुभवी खिलाड़ी हैं और अब अपना ज्ञान KKR को देंगे. कोलकाता के युवा खिलाड़ियों को वॉटसन का अनुभव मिलने वाला है.

IPL में वॉटसन का शानदार इतिहास

वॉटसन IPL के दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं. उन्होंने 12 सीजन खेले हैं, जिसमें पहला सीजन भी शामिल है. साल 2008 में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को पहला IPL खिताब दिलाया था. उस सीजन में वे सबसे मूल्यवान खिलाड़ी (MVP) बने. फिर 2013 में भी उन्होंने MVP का खिताब जीता.

टीम में अन्य बदलाव

KKR में ड्वेन ब्रावो मेंटर के रूप में बने रहेंगे. ब्रावो वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर हैं और टीम को अपनी सलाह देते रहेंगे. मुख्य कोच, सहायक कोच और मेंटर का मजबूत त्रिकोण टीम को मजबूती देगा.

KKR तीन बार IPL जीत चुकी है लेकिन 2025 सीजन के दौरान उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और वे टॉप-4 में भी नहीं पहुंच सके थे. ऐसे में वॉटसन पर जिम्मेदारी होगी कि वे टीम को प्लेऑफ में और चैंपियन बनाएं.