'पाकिस्तान को BCCI को सबक सिखाना चाहिए...', पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सकलैन मुश्ताक ने टीम इंडिया को लेकर दे डाला विवादित बयान
Saqlain Mushtaq: पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज स्पिनर सकलैन मुश्ताक का कहना है कि पाकिस्तान को BCCI को सबक सिखाना चाहिए. पूर्व खिलाड़ी ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड के रवैये पर सवाल उठाए हैं.
Saqlain Mushtaq: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज हो चुका है और पहले मुकाबले में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम आमने-सामने है. इसके बाद 20 फरवरी को टीम इंडिया बांग्लादेश का सामना करने वाली है, जो मुकाबला दुबई में खेला जाना है. इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान के पूर्व स्टार स्पिनर सकलैन मुश्ताक ने BCCI को अपना रवैया सुधारने की सलाह दी है.
स्पिन लीजेंड सकलैन मुश्ताक ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) पर कड़ी आलोचना की है. उनका कहना है कि BCCI को अपने "ढंग" को लेकर एक सबक सिखाया जाना चाहिए. मुश्ताक ने यह बयान ICC चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन को लेकर दिया, जब भारत ने पाकिस्तान को मेज़बानी देने से इनकार कर दिया था. इसके साथ ही, उन्होंने पाकिस्तान के प्रति भारत के रवैये की भी कड़ी आलोचना की.
BCCI के रवैये पर सकलैन मुश्ताक ने उठाया सवाल
BCCI ने पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी की मेज़बानी देने से मना कर दिया था, जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को एक 'हाइब्रिड मॉडल' स्वीकार करना पड़ा. इस मॉडल के तहत भारत के सभी मैच दुबई, यूएई में खेले गए. सकलैन मुश्ताक ने इस फैसले को लेकर BCCI की आलोचना की और कहा कि भारत को अपने इस रवैये पर विचार करना चाहिए.
मुश्ताक का कहना था, "उनके अजीब व्यवहार का कोई अंत नहीं है. हम उनकी तारीफ करते हैं, लेकिन उनका व्यवहार बदलता नहीं है. यहां के बच्चे विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को देखना चाहते हैं, लेकिन इनका रवैया कभी नहीं बदलता."
भारत और पाकिस्तान के रिश्तों पर टिप्पणी
मुश्ताक ने आगे कहा, "मैं नहीं जानता कि ये लोग किस दुनिया में जी रहे हैं और क्या हासिल करना चाहते हैं. इन्हें समझदारी दिखानी चाहिए और अपने दिल खोलने चाहिए. ये समझते हैं कि एक टाई पहनने और अंग्रेजी बोलने से वे सभ्य हो गए हैं. पाकिस्तान को एक मजबूत रुख अपनाना चाहिए और उन्हें एक सबक सिखाना चाहिए."
उनके इस बयान में पाकिस्तान और भारत के बीच के रिश्तों की तल्खी भी झलकती है. सकलैन का कहना है कि पाकिस्तान को अब एक कड़ा कदम उठाना चाहिए और इस तरह के व्यवहार के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए.
और पढ़ें
- चैंपियंस ट्रॉफी से पहले शुभमन गिल का कारनामा, बाबर आजम को धूल चटा हासिल किया पहला स्थान
- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में विराट कोहली तोड़ सकते हैं कई रिकॉर्ड, गेल-धवन छूटेंगे पीछे
- Pakistan vs New Zealand LIVE Cricket Score: पाकिस्तानी गेंदबाजों के सामने दीवार बनकर खड़े हुए विल यंग, लगातार गिरते विकेट के बीच लगाया अर्धशतक