PAK vs NZ Champions Trophy Live Cricket Score: चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज बुधवार को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले के साथ हुआ. पहले मैच में ही मेजबान टीम को हार मिली है. न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 60 रनों से हरा दिया. न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 320 रन बनाए, जवाब में पाकिस्तान की टीम सभी विकेट खोकर 47.2 ओवर में 260 रन ही बना सकी.
10:25:20 PM
पाकिस्तान की टीम अपने पहले मैच में ही हार गई है. न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर 320 रन बनाए. पाकिस्तान ने 47.2 ओवर में 260 रन पर ऑलआउट हो गई.
10:09:04 PM
खुशदिल 49 गेंद में 69 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. शाह ने अपनी पारी में 10 चौके और एक छक्का लगाया.
09:37:36 PM
पाकिस्तान का छठा विकेट गिर गया है. बाबर आजम 64 रन की पारी खेलकर आउट हो गए.
09:16:59 PM
पाकिस्तान ने 31 ओवर में 4 विकेट पर 128 रन बना लिए हैं. बाबर आजम और तैयब ताहिर नाबाद हैं. बाबर आजम फिफ्टी पूरी कर चुके हैं.
08:38:51 PM
सऊद शकील और मोहम्मद रिजवान के बाद अब फखर जमान भी ऑउट हो गए हैं. वे 41 गेंदों पर 24 रन बनाकर ऑउट हो गए हैं. उन्हें माइकल ब्रेसवेल ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया.
08:01:13 PM
टारगेट का पिछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत खराब हुई है. विलियम ओरोर्के ने रिजवान को आउट कर दिया है. कप्तान मोहम्मद रिजवान 3 रन बनाकर आउट हुए. ग्लेन फिलिप्स ने विलियम ओरूर्क की बॉल पर उनका शानदार कैच पकड़ा.
07:26:42 PM
321 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम की खराब शुरूआत रही है. टीम ने 8 रनों के स्कोर पर ही सउद शकील के रूप में पहला झटका लगा है. शकील ने 19 गेंदों पर 6 रन बनाए और विलियम ओरूक ने उन्हें अपना शिकार बनाया है.
07:08:03 PM
न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 321 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए पाकिस्तानी टीम मैदान पर उतर चुकी है. टीम के लिए बाबर आजम और सउद शकील पारी की शुरूआत करने के लिए मैदान पर उतरे हैं.
06:39:04 PM
पाकिस्तान के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 320 रन बना लिए हैं. इसी के साथ अब पाकिस्तानी टीम को जीत के लिए 321 रनों का लक्ष्य दिया है.
06:30:06 PM
ग्लेन फिलिप्स ने भी पाकिस्तान के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 34 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है. इस दौरान उनके बल्ले से 1 चौका और 4 छक्का निकला है.
06:15:13 PM
न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लैथम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगा दिया है. लैथम ने 95 गेंदों का सामना करते हुए सेंचुरी ठोकी है. इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और 2 छक्के निकले हैं.
06:02:22 PM
पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकबले में फिलहाल न्यूजीलैंड की पकड़ मजबूत नजर आ रही है. कीवी टीम ने 44.3 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 247 रन बना लिए हैं.
05:47:54 PM
विल यंग के शानदार शतक और टॉम लैथम के अर्धशतक की बदौलत कीवी टीम ने इस मुकाबले में 200 रनों के स्कोर को पार कर लिया है.
05:35:19 PM
शतकीय साझेदारी करने के बाद विल यंग 107 रन बनाकर ऑउट हो गए. यंग को पाकिस्तान के तोज गेंदबाज नसीम शाह ने अपना शिकार बनाया. वे 113 गेंदों पर 107 रन बनाकर ऑउट हो गए.
05:30:33 PM
विल यंग के शानदार शतक के बाद टॉम लैथम ने भी अर्धशतक जड़ दिया है. वे फिलहाल 68 गेदों पर 57 रन बनाकर नाबाद हैं.
05:18:42 PM
न्यूजीलैंड के लिए खेलते हुए स्टार बल्लेबाज विल यंग ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगा दिया है. यंग ने 107 गेंदों पर 11 चौके और एक छक्के की मदद से अपना शतक पूरा किया. इसी के साथ वे इस टूर्नामेंट के पहले शतकवीर बने.
04:54:53 PM
विल यंग की शानदार बल्लेबाजी के दम पर न्यूजीलैंड की टीम ने 31 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 150 रन बना लिए हैं.
04:34:24 PM
विल यंग ने इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए दीवार बनकर खड़े हो गए हैं. वे फिलहाल 76 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
04:21:13 PM
पाकिस्तान ने अब तक शानदार गेंदबाजी की है लेकिन न्यूजीलैंड ने 100 रन पूरे कर लिए हैं. कीवी टीम ने 22.3 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए हैं.
04:02:55 PM
न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले में लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए हैं लेकिन इसके बावजूद विल यंग दीवार बनकर खड़े हो गए हैं. यंग ने 59 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया है. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और एक छक्का निकला है.
03:57:50 PM
न्यूजीलैंड के लिए अब मुश्किलें बढ़ गई हैं क्योंकि डेरिल मिचेल को तेज गेंदबाज हारिस रउफ ने अपना शिकार बना लिया है. मिचेल ने इस मुकाबले में 24 गेंदों पर 10 रन बनाए और ऑउट हो गए.
03:36:13 PM
कीवी टीम ने लगातार 2 विकेट गंवाने के बाद 50 रनों का स्कोर पार कर लिया है. टीम ने 12.4 ओवरों तक 2 विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए हैं.
03:17:05 PM
न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियम्सन इस मुकाबले में 2 गेंदों पर 1 रन बनाकर ऑउट हो गए. उन्हें पाकिस्तानी पेसर नसीम शाह ने अपना शिकार बनाया है.
03:13:42 PM
इस मुकाबले में न्यूजीलैंड को पहला झटका लगा है और डेवोन कॉन्वे ऑउट हो गए हैं. कॉन्वे ने 17 गेंदों पर 10 रन बनाए और उन्हें पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है.
03:03:59 PM
इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6.2 ओवरों में बिना कोई विकेट गंवाए 33 रन बना लिए हैं. कीवी टीम के लिए विल यंग और डेवोन कॉन्वे ने बेहतरीन शुरूआत की है.
02:48:45 PM
न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11
डेवोन कॉनवे, विल यंग, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, विलियम ओरूक.
पाकिस्तान की प्लेइंग 11
फखर जमान, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद.
02:45:28 PM
कराची में खेले जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंजबाजी करने का फैसला किया है.
01:42:43 PM
पाकिस्तान और न्यूजीलेंड के बीच मुकाबले के साथ ही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज हो जाएगा. टॉस थोड़ी देर में होगा.