menu-icon
India Daily

Rohit Sharma 39th Happy Birthday: ‘हिटमैन’ के जन्मदिन पर बधाईयों की बरसात! BCCI, CSK समेत क्रिकेट जगत ने दी शुभमकामनाएं

हिटमैन रोहित शर्मा भारतीय फैंस का सबसे चहेते खिलाड़ियों में से एक हैं. आज रोहित अपना अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं. हिटमैन के बर्थडे पर उनके फैंस सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें शुभ संदेश भेज रहे हैं.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
Rohit Sharma 39th Happy Birthday: ‘हिटमैन’ के जन्मदिन पर बधाईयों की बरसात! BCCI, CSK समेत क्रिकेट जगत ने दी शुभमकामनाएं
Courtesy: ANI

नई दिल्ली: हिटमैन रोहित शर्मा भारतीय फैंस का सबसे चहेते खिलाड़ियों में से एक हैं. आज रोहित अपना अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं. पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को दो बार विश्व विजेता बनाया है. उन्होंने एक साल के अंदर ही भारत को जून 2024 में टी20 विश्व कप और उसके बाद मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी जिताया.

हिटमैन के बर्थडे पर उनके फैंस सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें शुभ संदेश भेज रहे हैं. ऐसा लग रहा है जैसे सोशल मीडिया पर रोहित के लिए शुभकामनाओं की बाढ़ सी आ गई है. रोहित के इस खास दिन पर RCB, CSK और भी फ्रेंचाइजी ने शुभकामनाएं दी हैं. 

सोशल मीडिया पर मिल रही हिममैन को बधाई

हिटमैन के बर्थडे पर चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें बधाई दी है. फ्रेंचाईजी ने रोहित को विश करते हुए लिखा, 'जन्मदिन मुबारक रोहित शर्मा.'

RCB ने हिटमैन को अपने अंदाज में विश करते हुए लिखा कि, 'अरे आज है न, हिटमैन का वो है...'

BCCI ने रोहित की उपलब्धियां गिनवाते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. 

मुंबई इंडियंस ने अपने पूर्व कप्तान को दी जन्मदिन की बधाई.